8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली की जीत का असली खेल तो अब परसों दिखेगा... क्या बदल...

दिल्ली की जीत का असली खेल तो अब परसों दिखेगा… क्या बदल जाएगी बाजार की चाल!

Published on

नई दिल्ली,

एक और राज्य में बीजेपी (BJP) की सरकार बन गई है. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. ये जीत बीजेपी के लिए बहुत जरूरी थी, राजनीति के साथ-साथ आर्थिक नजरिये से भी. इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी, आर्थिक तौर पर देखें तो महाराष्ट्र की जीत से बीजेपी को लेकर शेयर बाजार का भरोसा बढ़ा. क्योंकि मुंबई को आर्थिक राजधानी कही जाती है. लेकिन अब दिल्ली भी बीजेपी की झोली में आ गई है, इसका असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिलेगा.

दरअसल, वैसे तो दिल्ली एक छोटा राज्य है. लेकिन देश की राजधानी है और इकोनॉमी से जुड़े बड़े फैसले यहीं से होते हैं. करीब ढाई दशक के बाद बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिली है. अब आइए जानते हैं कि बीजेपी की इस जीत से शेयर बाजार की चाल कैसे बदल सकती है?

बाजार ऑल टाइम हाई से काफी नीचे
फिलहाल भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में दबाव देखने को मिल रहा है, अगर बीजेपी एक बार फिर दिल्ली की सत्ता से दूर रहती तो इसका बहुत ज्यादा निगेटिव असर बाजार पर देखने को नहीं मिलता, क्योंकि बाजार ऑल टाइम हाई से काफी फिसल चुका है. सितंबर-2024 में निफ्टी ने 26277 अंक का ऑल टाइम हाई लगाया था. जहां से इंडेक्स करीब 10 फीसदी यानी 2700 अंक नीचे है.

वहीं सेंसेक्स का 52 वीक हाई 85,978.25 अंक था, जहां से सेंसेक्स गिरकर 77,860 अंक पर पहुंच गया है, यानी 8000 अंक नीचे है. ऐसे में जानकारों का कहना है कि बाजार अपने निचले स्तर के आसपास है, लेकिन अब दिल्ली में बीजेपी की दमदार जीत शेयर बाजार के लिए एक ट्रिगर हो सकता है, जानकारों की मानें तो बाजार इस जीत को पॉजीटिव ले सकता है, जिससे सोमवार तेजी दिख सकती है.

अगर आप देखें तो शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से ऊपर उठने की लगातार कोशिश कर रहा है, परंतु फिर कुछ ऐसा कारण आ जाता है जिससे ऊपर टिक नहीं पाता. खासकर बाजार में तेजी आते ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली हावी हो जाता है. लेकिन दो दिन में बाजार के लिए लगातार दो अच्छी खबरें आई हैं. दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की शानदार जीत दूसरी बड़ी खबर है.

रेपो रेट में भी कटौती एक अच्छी खबर
इससे पहले शुक्रवार को आरबीआई से रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती कर देश को बड़ी राहत दी. रेपो रेप में 5 साल के बाद कटौती हुई. आरबीआई ने महंगाई और आर्थिक विकास दर को ध्यान में रखते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइन्टस की कटौती की है, जिससे अब रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गई है. इससे पहले मई-2020 में रेपो रेट को घटाया गया था. रेपो रेट में कटौती से सभी तरह के लोन सस्ते हो जाएंगे. खासकर होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरों में गिरावट देखने को मिलेगी.

ऐसे में अब सभी की निगाहें सोमवार को शेयर बाजार पर टिकी होंगी. हालांकि रेपो रेट में कटौती के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से काफी नीचे फिसल गया था. लेकिन जानकार मान रहे हैं कि अब धीरे-धीरे बाजार का सेटीमेंट सुधरेगा, और उसमें दिल्ली चुनाव के रिजल्ट एक अहम पॉइंट हो सकता है. वैसे तमाम कंपनियों के तिमाही रिजल्ट का असर भी बाजार पर सोमवार को दिखेगा. साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी बाजार के लिए एक पॉजीटिव न्यूज है.

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...