15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत देख पीएम मोदी ने रोका भाषण, बोले-...

बीजेपी कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत देख पीएम मोदी ने रोका भाषण, बोले- इनको डॉक्टर से दिखाइए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से दिल्लीवालों का शुक्रिया किया है। पीएम मोदी जब मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, उसी दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक बीजेपी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई। पीएम मोदी ने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ‘इन्हें पानी दीजिए, ये ठीक नहीं लग रहे हैं, इनको डॉक्टर के पास ले जाओ।’ पीएम मोदी की अपील पर अन्य कार्यकर्ता तुरंत उस कार्यकर्ता के पास पहुंचे और पानी पिलाया, जिसके बाद वह ठीक हो गया और पीएम मोदी ने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘दिल्ली जीत के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हमने पहले हरियाणा में अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया। फिर महाराष्ट्र में नया रिकॉर्ड बनाया। अब दिल्ली में नया इतिहास रच गया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दिल्ली के इस विजय उत्सव के साथ-साथ आज अयोध्या के मिल्कीपुर में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है। हर वर्ग ने भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान किया है और अभूतपूर्व विजय दी है। आज देश तुष्टिकरण नहीं बल्कि भाजपा की संतुष्टिकरण की पॉलिसी को चुन रहा है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।’ उन्होंने कहा, ‘देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आज एक बार फिर, नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।’

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...