15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे, इसमें चाहे कितना भी समय...

‘यमुना जी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे, इसमें चाहे कितना भी समय लगे…’, पीएम मोदी ने लिया संकल्प

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत यमुना मैया के जयकारे से की. पीएम ने कहा कि मां यमुना हमारी आस्था का केंद्र है, लेकिन दिल्ली की आप-दा ने इस आस्था का अपमान किया.

पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मां यमुना हमारी आस्था का केंद्र है. हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं, लेकिन उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी?. दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है. दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन दिल्ली की AAP-दा ने इस आस्था का अपमान किया.’

‘यमुना को बनाएंगे दिल्ली की पहचान’
पीएम ने कहा कि दिल्ली की AAP-दा ने लोगों की भावनाओं को, आस्था को पैरों तले कुचल दिया था. अपनी नाकामी के लिए हरियाणा के लोगों पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे. मैं जानता हूं कि ये काम कठिन है और मै ये भी जानता हूं कि ये काम लंबे वक्त का भी है. गंगा जी का ही देख लीजिए राजीव गांधी के वक्त से काम चल रहा है. समय कितना भी क्यों न जाए, शक्ति कितनी भी क्यों न लगे. लेकिन अगर संकल्प मजबूत है तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं. हम मां यमुना की सेवा के लिए हर प्रयास करेंगे, पूरे सेवाभाव से काम करेंगे.

‘आप-दा’ वाले बना रहे थे शीशमहल: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि ये आप-दा वाले ये कह कर राजनीति में आए थे कि हम राजनीति बदल देंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले. मैं आज अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा था, वह काफी समय से उन ‘आप-दा’ वालों की कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे हैं. आज उन्हें भी इस पीड़ा से मुक्ति मिली होगी, जिस पार्टी का जन्म ही करप्शन के खिलाफ आंदोलन से हुआ, वो करप्शन में लिप्त हो गई. जो खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे, वो खुद भ्रष्टाचारी निकले. ये दिल्ली के भरोसे के साथ धोखा था. शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया. ऊपर से अंहाकर इतना कि जब दुनिया कोरोना से लड़ रही थी तब ‘आप-दा’ वाले शीशमहल बना रहे थे.

पीएम ने ये भी कहा कि इन ‘आप-दा’ वालों ने अपने घोटाले को छुपाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाईं. उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी, भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी, जिसने भी लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...