15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'AAP-कांग्रेस मिलकर लड़े होते तो नतीजे अलग होते...', दिल्ली चुनाव के नतीजों...

‘AAP-कांग्रेस मिलकर लड़े होते तो नतीजे अलग होते…’, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले अमेठी के सांसद

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है. उन्होंने दावा किया कि आगे लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेसी सांसद ने चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘हमने (कांग्रेस) दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है. अगर आप और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता, तो नतीजे अलग होते. वोट बंट गए…लड़ाई जारी रहेगी.’

चुनावी आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1 प्रतिशत का सुधार हुआ है, लेकिन ये वोट शेयर सीट में तब्दील नहीं हो पाया. पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनावों में 4.3 प्रतिशत के मुकाबले 6.39 प्रतिशत वोट मिले हैं. इसके अलावा देवेंद्र यादव, अलका लांबा और पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को छोड़कर कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों में से 67 उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए हैं.

AAP के वोट शेयर में 10% गिरावट
कांग्रेस को वोट शेयर में मामूली सुधार ने आप आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है. कांग्रेस आप के लिए खेल बिगाड़ने में कामयाब रही, जिसे अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ा, जहां कांग्रेस ने आप की कीमत पर मामूली बढ़त हासिल की और भाजपा को फायदा हुआ. विधानसभा चुनाव में आप के वोट शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. आम आदमी पार्टी को 43.19 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2020 के चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...