8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorized1BHK मकान का किराया 30 हजार महीना, 5 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट......

1BHK मकान का किराया 30 हजार महीना, 5 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट… बेंगलुरु में रेंट सुन उड़े होश

Published on

नई दिल्ली:

अगर आपको लगता है कि दिल्ली-मुंबई में रहना महंगा है तो आपने बेंगलुरु के बारे में नहीं सुना। यहां रहना दिल्ली-मुंबई के मुकाबले कई गुना ज्यादा महंगा हो गया है। यही नहीं, मकान मालिक को एडवांस डिपॉजिट के नाम पर किराये के मुकाबले कई गुना ज्यादा रकम देनी पड़ती है।

देश की सिलिकॉन कैपिटल बेंगलुरु में रहना काफी महंगा हो गया है। यहां 1BHK मकान का किराया 30 हजार रुपये महीने तक पहुंच गया है। इनका साइज 300 से 550 वर्ग फुट के बीच है। इसके अलावा उसे लाखों रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मकान मालिक को देने होंगे। ऐसे में एक आम इंसान के लिए इस शहर में किराये पर रहना काफी मुश्किल है।

क्यों इतना महंगा है यह शहर?
बेंगलुरु देश का आईटी हब है। यहां दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। इनमें इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस, आईबीएम, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट आदि शामिल हैं। इस शहर में आईटी कंपनी में जॉब करने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा स्टार्टअप के लिए भी ज्यादातर फाउंडर इस शहर को ही पसंद करते हैं। इन कंपनियों में जॉब करने वाले ज्यादातर एम्प्लॉई की सैलरी का सालाना पैकेज 50 लाख रुपये से ज्यादा है। इस कारण यह शहर काफी महंगा है।

कितना है किराया?
बेंगलुरु में किराये में काफी तेजी आई है। यहां कोरमंगला और इंदिरानगर जैसे इलाकों में 1BHK मकान का किराया 25 से 30 हजार रुपये के बीच है। चूंकि इस शहर में 1BHK की मांग बहुत ज्यादा है, इसलिए इसका किराया इतना महंगा है।किराये के अलावा सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में भी मोटी रकम ली जाती है। यहां मकान मालिक मासिक किराये की 6 से 10 गुना तक रकम सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर एडवांस में लेते हैं। मकान खाली करने पर यह रकम वापस कर दी जाती है।

एक साथ चुकानी पड़ती है मोटी रकम
अगर कोई शख्स यहां 1BHK मकान लेता है तो उसे शुरू में ही मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। मान लें कि किराया 25 हजार रुपये महीने है। मकान मालिक इसकी 8 गुना रकम डिपॉजिट के तौर पर मांगता है। ऐसे में मकान लेने वाले शख्स को 25 हजार रुपये के अलावा डिपॉजिट के तौर पर दो लाख रुपये और देने होंगे।

क्यों मांग है 1BHK मकान की?
बेंगलुरु में परिवार के साथ आकर किराये पर रहने वालों की संख्या कम है। यहां स्टूडेंट और जॉब के लिए आने वालों की संख्या ज्यादा है। चूंकि काफी ऐसे लोग होते हैं जिनकी आईटी में नई जॉब लगी होती है। चूंकि ज्यादातर कंपनियों के ऑफिस बेंगलुरु में हैं तो ऐसे लोगों को जॉब के लिए बेंगलुरु जाना पड़ता है। ये रहने के लिए छोटे कमरों को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि इस शहर में 1BHK मकान की मांग काफी बढ़ रही है।

Latest articles

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

भोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

भोपाल राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...