8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedरणवीर इलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, फडणवीस बोले- अश्लीलता...

रणवीर इलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, फडणवीस बोले- अश्लीलता पर कार्रवाई होगी

Published on

कॉमेडियन समय रैना के हिट स्टैंड-अप कॉमेडी शो- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शो में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एडवोकेट आशीष राय व अन्य ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इलाहबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि अगर मर्यादा की सीमा लांघी गई है तो कार्रवाई की जाएगी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

देवेंद्र फडणवीस से इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे भी इसके बारे में पता चला है. हालांकि मैंने वह शो देखा नहीं है. ऐसा मेरे संज्ञान में आया है कि शो में अपमानजनक और अश्लील बातें की गईं. बोलने की आजादी है, लेकिन यह आजादी तब बाधित होती है जब कोई इसको हल्के में लेता है, इसका दुरुपयोग करता है. बोलने की आजादी की भी एक सीमा होती है. अश्लीलता के भी कुछ नियम हैं. अगर ऐसा कुछ हुआ होगा तो जरूर कार्रवाई होगी.’

बीजेपी के उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष नीलोत्पल मृणाल ने रणवीर इलाहबादिया, समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट शो के जजों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खार पुलिस स्टेशन को एक शिकायत पत्र भेजा है. रणवीर कॉन्टेंस्टेंट से अंग्रेजी में सवाल पूछा, ‘Would you rather watch your parents have sex for the rest of your life — or would you join in once and stop it forever?’. इसका हिंदी तर्जुमा कुछ ऐसा होगा कि ‘क्या आप अपने माता-पिता को अपने जीवन के बाकी हिस्से के लिए हर दिन सेक्स करते हुए देखेंगे या एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए रोकेंगे?’

रणवीर इलाहबादिया ने अपनी टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है. यूजर्स का कहना है कि डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी की जरूरत है. कई यूजर्स रणवीर इलाहबादिया से माफी मांगने को कह रहे हैं, तो कई ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन की मांग उठाई है. रणवीर इलाहबादिया के इंस्टाग्राम पर 35 लाख फॉलोअर्स हैं. जबकि यूट्यूब पर उनके चैनल Beerbiceps को 83 लाख लोग सब्सक्राइब करते हैं.

Latest articles

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

भोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

भोपाल राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...