7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedApple देगा करारा जवाब, बदलने जा रहा iPhone चलाने का अंदाज, मिलेंगे...

Apple देगा करारा जवाब, बदलने जा रहा iPhone चलाने का अंदाज, मिलेंगे कई नए फीचर्स

Published on

Apple की तरफ से iOS 18.4 अपडेट देने की तैयारी चल रही है। इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स को कई नए एआई फीचर्स का अपडेट दिया जाएगा। साथ ही ऐपल का नया अपडेट उन यूजर्स के लिए करारा जवाब होगा, जो ऐपल की आलोचना कर रहे थे कि उसकी तरफ से पावरफुल एआई फीचर्स नहीं दिये गये हैं। हालांकि अब ऐपल नए अपडेट के साथ अपने एआई फीचर को पावरफुल तरीके से पेश करने जा रहा है। ऐसे में पहले से एआई असिस्टेंट सिरी फीचर पावरफुल हो जाएगा।

ऐपल विरोधियों को देगा करारा जवाब
बता दें कि ऐपल आईफोन 16 सीरीज को एआई स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया था। लेकिन एआई फीचर को नए अपडेट के साथ रोलआउट किया गया। वही चीन जैसे देशों में एआई फीचर का अपडेट नहीं दिया गया। वही भारत जैसे देशों में देर से एआई फीचर का अपडेट दिया गया। साथ ही लिमिटेड एआई फीचर को पेश किया गया। ऐसे में ऐपल पर कुछ खास नया नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि नए iOS 18.4 अपडेट के साथ फुल एआई फीचर का अपडेट दिया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

क्या मिलेंगे नए फीचर
ऐपल आईफोन में नए फीचर के तौर पर ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, इन ऐप एक्शन्स, इन्हैंस पर्सनलाइजेशन फीचर्स दिये जा सकते हैं। इसमें से ज्यादातर फीचर ऐपल इंटेलिजेंस पॉवर्ड होंगे। इन सभी फीचर को नए अपकमिंग सिरी फीचर्स से एक्सेस किया जा सकेगा। इस अपडेट के साथ Siri पहले से काफी पावरफुल हो जाएगा। यूजर सिरी में अपनी पसंद को सेट कर पाएंगे।

ऐपल ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस फीचर
इस बार के अपडेट में सिरी के ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस फीचर में बड़ा अपडेट दिया जा सकता है। इसकी मदद से सिरी समझ सकेगी कि उसे डिस्प्ले पर क्या दिखाना है? उदाहरण के लिए मान लीजिए, अगर आपका दोस्त मैसेज में अपना एड्रेस भेजता है, तो आप सिंपल कह सकते हैं कि Add this address to their contact और Siri ऐसा बिना किसी अन्य डिटेल के कर देगी।

किन भाषा में मिलेगा एआई फीचर का सपोर्ट
इसके साथ ही इन-ऐप एक्शन फीचर को पेश किया जा रहा है। इसकी मदद से बिना किसी टॉस्क के सीधे ऐप को खोला जा सकेगा। यूजर सीधे फोल्डस से सिरी की मदद से फोटो एडिट कर पाएगा। ऐपल के एआई फीचर फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, स्पैनिश, जापानी, कोरियन, चाइनीज, लोकलाइज्ड इंग्लिशन फॉर इंडिया और सिंगापुर में सपोर्ट करेगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...