8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedमनोज मुंतशिर ने रणवीर अल्लाहबादिया को कहा पिशाच, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की...

मनोज मुंतशिर ने रणवीर अल्लाहबादिया को कहा पिशाच, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की क्लिप शेयर कर की सख्त एक्शन की मांग

Published on

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया को किया गया एक कमेंट काफी महंगा पड़ गया है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। लपेटे में समय रैना समेत अन्य लोग भी आ गए हैं। शिकायत तो दर्ज हो गई है लेकिन लोग इनकी आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने भी रिएक्ट किया है और रणवीर के अभद्र सवाल का वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की है।

मनोज मुंतशिर ने 10 फरवरी की सुबह ट्वीट किया। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, ‘ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्याद खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए है। ये पिशाच, ये परवर्ट, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने का संकल्प ले चुके हैं। पैरेंट्स के लिए ये एक अलार्म है, जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आँखों से देखेंगे।’

मनोज मुंतशिर ने की कार्रवाई की मांग
उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग कर लिखा, ‘इस पैनल में जो भी महानुभाव हैं, इनके विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की जाए। आप लोग सिर्फ ये पोस्ट पढ़ के रुक गए, आवाज़ नहीं उठायी तो अपने पतन के जिम्मेदार आप खुद होंगे।’ इनके इस रिएक्शन के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया।

लोगों ने भी की रणवीर और समय की आलोचना
एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही बोल रहे हैं भैया।’ एक ने लिखा, ‘आज़ से 10 साल पहले जब AIB के शो पे तमन्य भट्ट, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने जो परोसा उसका विरोध किया होता तो आज़ इनकी इतनी हिम्मत नही होती कल्चर को वल्गर करने की, अब जरूरी है की आगे ऐसा ना हो उसके लिए इनके खिलाफ होना और इनका विरोध होना बनता है।’ एक ने कहा, ‘दुखद असंवेदनशील और निहायत वाहियात सवाल है। और आश्चर्य है कि इस तरह के कॉन्टेंट को मिलियन व्यूज़ मिल रहे है।’

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...