8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका को खुश करेगा भारत, 30 चीजों पर कम कर सकता है...

अमेरिका को खुश करेगा भारत, 30 चीजों पर कम कर सकता है टैक्स, आखिर क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

Published on

नई दिल्ली

भारत ने अमेरिका को खुश करने की तैयारी कर ली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अमेरिका से आने वाली कुछ चीजों पर टैरिफ कम कर सकता है। ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका भी बदले में भारत से जाने वाली चीजों पर ज्यादा टैक्स न लगाए। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्टील और एल्युमिनियम पर 25 फीसद टैरिफ लगाने की बात कही है।

नोमुरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अमेरिका से बढ़े हुए जवाबी टैरिफ से बचने के लिए 30 से ज्यादा चीजों पर टैरिफ कम कर सकता है। साथ ही भारत अमेरिकी डिफेंस और एनर्जी प्रोडक्ट्स की खरीदारी बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। मतलब साफ है, भारत अमेरिका के साथ व्यापारिक झगड़ा नहीं चाहता। इसलिए भारत अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने की सोच रहा है।

क्या लिखा है रिपोर्ट में?
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापारिक विवादों से बचने की कोशिश कर रहा है। हाल ही के केंद्रीय बजट में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और महंगी मोटरसाइकिल जैसे कई प्रोडक्ट पर आयात शुल्क कम किया है। यानी भारत पहले ही कई चीजों पर टैक्स कम कर चुका है ताकि अमेरिका से रिश्ते अच्छे रहें।

इन पर कम हो सकता है टैरिफ
इसके अलावा, भारत ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। जैसे 100 से अधिक अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने पर सहमति। अब भारत अच्छे व्यापारिक संबंध बनाए रखने की अपनी रणनीति के तहत लग्जरी गाड़ियों, सोलर सेल और रसायनों पर और टैरिफ कम करने पर विचार कर रहा है। मतलब, भारत अमेरिका को खुश रखने के लिए और भी रियायत देने को तैयार है।

तो अमेरिका कर सकता है कार्रवाई
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भारत अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैरिफ कम नहीं करता है तो अमेरिका भारतीय निर्यात पर भी ऐसे ही टैरिफ लगा सकता है। सोचिए, अगर भारत अमेरिकी कारों पर 25 फीसदी टैक्स लगाता है तो अमेरिका भी भारतीय कारों पर उतना ही टैक्स लगा सकता है। ऐसे में दोनों देशों के व्यापार को नुकसान होगा।

कल से अमेरिकी दौरे पर मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। मोदी अभी फ्रांस के दौरे पर हैं। वह फ्रांस से सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे। मोदी शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान टैरिफ और व्यापार पर चर्चा होने की उम्मीद है। देखना होगा कि दोनों नेता इस मामले में क्या फैसला लेते हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...