10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized‘रिमोट से लहंगा उठाने वाले अगर…’, रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर लोकगायिका ने...

‘रिमोट से लहंगा उठाने वाले अगर…’, रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर लोकगायिका ने बीजेपी को घेरा

Published on

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के लिए समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पैरेंट्स को लेकर विवादित कमेंट करना भारी पड़ गया। उन्होंने भले ही इस मामले को लेकर माफी मांग ली और NHRC के निर्देश पर यूट्यूब से वीडियो को भी हटा दिया गया लेकिन, लोग उनके खिलाफ सरकार से एक्शन की मांग कर रहे हैं। रणवीर और समय रैना के शो की चारों तरफ आलोचना की जा रही है। सरकार से लेकर सेलेब्स तक उनके कमेंट की निंदा कर रहे हैं। इसी बीच अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने रणवीर के विवादित पर बीजेपी और मोदी सरकार समेत रवि किशन तक को घेरते हुए निशाना साधा है।

दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान के बाद नेहा सिंह राठौर लगातार पीएम मोदी को घेर रही हैं। पहले उन्होंने अवॉर्ड देते हुए पीएम मोदी के साथ रणवीर की फोटो शेयर कर निशाना साधा था। अब नेहा ने स्मृति ईरानी और यूट्यूबर की साथ में फोटो शेयर कर बीजेपी, मोदी सरकार और रवि किशन पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने इस तरह के अश्लील कमेंट्स को करने के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

नेहा सिंह राठौर ने पोस्ट में क्या लिखा?
नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया और स्मृति ईरानी की फोटो शेयर कर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी। सिंगर ने पहले तो रवि किशन पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘रिमोट से लहँगा उठाने वाले अगर सांसद बने बैठे हैं और कब देबू-कहवाँ देबू पूछने वाले संसद की शोभा बढ़ा रहे हैं…तो युवाओं के लिए सफलता का पैमाना और क्या होगा?’

पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को भी घेरा
नेहा सिंह राठौर आगे पीएम मोदी और बीजेपी सरकार को घेरती हैं और पोस्ट में लिखती हैं, ‘मुजरा, मंगलसूत्र और मुसलमान की बातें करके अगर मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो अश्लील मज़ाक़ और घटिया बातें बोलकर लड़के यूथ आइकॉन क्यों नहीं बन सकते हैं? आपने जो रास्ता दिखाया है, देश का युवा उसी रास्ते पर तो चल रहा है! आज जो फसल लहलहा रही है उसकी ज़मीन आप लोगों ने ही तैयार की है…”दीदी ओ दीदी” की परंपरा आपकी ही दी हुई है न सर! अश्लीलता फैलाने वाले इन नीच लोगों पर बिल्कुल मुक़दमा होना चाहिये और नज़ीर बननी चाहिए…लेकिन अपने लाडलों को भी थोड़ा सबक सिखाइये हुजूर!’ अब नेहा की इस पोस्ट के बाद लोग उनके सपोर्ट में बातें करने लगे और इसके लिए सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...