10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकहां गायब हो गए रणवीर इलाहाबादिया? पुल‍िस का दावा- घर पर लटक...

कहां गायब हो गए रणवीर इलाहाबादिया? पुल‍िस का दावा- घर पर लटक रहा ताला, फोन बंद

Published on

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आने के बाद से यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया मुसीबतों में फंसे हुए हैं. शो में एक कंटेस्टेंट की टांग खींचते हुए रणवीर ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसे सुनकर इंटरनेट पर बवाल मच गया. ये बवाल बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया कि जनता के साथ-साथ नेता-राजनेता और धार्मिक संगठन यूट्यूबर के विरोध में उतर आए. मामला संसद में चला गया और तो और रणवीर के नाम देश के अलग-अलग राज्यों में FIR भी दर्ज हो गई.

रणवीर इलाहबादिया के साथ-साथ शो के होस्ट समय रैना, इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की टीम भी कानूनी पचड़े में फंसी हुई है. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऐसे में एक-एक करके सभी को सवाल-जवाब के लिए मुंबई के खार पुलिस स्टेशन बुलाया जा रहा है. रणवीर इलाहबादिया को भी पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन वो थाने नहीं पहुंचे. पुलिस की तरफ से दूसरी बार समन जाने के बाद 13 फरवरी को रणवीर ने आग्रह किया था कि उनके घर पर आकर पुलिस उनका बयान दर्ज कर ले. हालांकि अधिकारियों ने इससे साफ इनकार कर दिया था.

कहां गायब हुए रणवीर?
अब मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि अभी तक रणवीर इलाहबादिया ने अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करवाई है. उनसे कम्यूनिकेशन भी नहीं हो पा रहा है. पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, रणवीर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटक रहा है. यूट्यूबर का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. यहां तक कि उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है. इस बीच ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एडिटर प्रथम सागर, खार पुलिस स्टेशन में सवाल जवाब के लिए पहुंचे हैं.

अपूर्वा ने खोया बड़ा प्रोजेक्ट
इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी की स्टेटमेंट मुंबई पुलिस रिकॉर्ड कर चुकी है. दोनों ने अपने बयानों में बताया कि समय रैना का शो स्क्रिप्टेड नहीं है. उन्हें अपने मन से कुछ भी बोलने की आजादी थी. शो के एपिसोड पर हुए विवाद के बाद इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. रणवीर इलाहबादिया की इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग कम हो गई है. वो कई ब्रांड संग डील भी खो सकते हैं. तो वहीं अपूर्वा मखीजा को अगले महीने जयपुर में होने वाले IIFA से निकाल दिया गया है. अपूर्वा IIFA की ऑफिशियल एम्बेसडर थीं. लेकिन अब उनका नाम इस बड़े फंक्शन से हटा दिया गया है.

रणवीर इलाहाबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर पेरेंट्स की सेक्स लाइफ को लेकर एक कंटेस्टेंट से भद्दा सवाल पूछा था. अपनी बात के लिए रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर माफी भी मांग चुके हैं. कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं. उन्होंने वादा किया है कि वो जांच में सहयोग करेंगे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...