14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालशिवराज के बेटे की शादी में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, योगी आदित्यनाथ और...

शिवराज के बेटे की शादी में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी

Published on

भोपाल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान आज शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी दोस्त रिद्धि जैन के साथ सात फेर लिए। शादी समारोह में शामिल होने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता भोपाल पहुंचे। राजधानी भोपाल के नीलबड़ इलाके में वाना ग्रीन होटल में शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम हो रहा है।

कौन-कौन हुआ शामिल
शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के नेता और अन्य VVIP शामिल हुए। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, समेत कई नेता शादी में शिरकत करने पहुंचे।
गडकरी

कमलनाथ भी हुए शामिल
शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। कमलनाथ के कार्यक्रम में पहुंचते ही शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। आमतौर पर सफेद कुर्ते में दिखने वाले कमलनाथ कुणाल की शादी में जैकेट पहनकर शामिल हुए जो चर्चा का विषय बन गया।

बेटे की बारात में नाचे शिवराज और साधना
रिसेप्शन से पहले कुणाल सिंह की बारात निकाली। जिसमें मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने जमकर डांस किया। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात के साथ नाचते दिखाई दिए।

सनातन और जैन परंपरा से हुई शादी
कुणाल सिंह चौहान की शादी भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से हुई। शादी सनातन और जैन परंपराओं के अनुसार हुई। शिवराज सिंह चौहान के बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी भी मार्च में होगी। उनकी शादी राजस्थान के जोधपुर के रेडिसन होटल में होगी। शादी समारोह में वर-वधु पक्ष के चुनिंदा लोग और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। कार्तिकेय की शादी अमानत बंसल से हो रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...