14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यबीवी और बेटी मर गई है सर, बेटे को खोज रहे... नई...

बीवी और बेटी मर गई है सर, बेटे को खोज रहे… नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में नवादा के राजकुमार मांझी का उजड़ा

Published on

नवादा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 10 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल है। मृतकों में 9 बिहार के रहने वाले थे। अपनों को खोने वालों का दर्द बयां नहीं हो रहा। कुछ लोग अभी भी अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं। नवादा के एक व्यक्ति की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वह अपने बेटे को खोज रहा है। और कह रहा है पत्नी और बेटी की मौत हो गई है सर, बेटे को खोज रहे हैं।

पत्नी और बेटी मर गई सर
नवादा के रहने वाले राजकुमार मांझी अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए स्टेशन आए थे। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 16 तक पहुंचने में उन्हें आधा घंटा लग गया। तभी अचानक भगदड़ मच गई। इसमें उनकी पत्नी और बेटी कुचल गईं। भगदड़ में उनका बेटा बच गया, लेकिन वह अब भी लापता है। मांझी अपने बेटे को ढूंढ रहे हैं।

बेटा लापता है
राजकुमार मांझी ने कहा कि भगदड़ में मेरा बेटा बच गया। उसे किसी ने बचा लिया, लेकिन वो लापता है। मैं उसे ढूंढ रहा हूं। रेलवे के अनुसार, इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान कर दिया है।

हादसे से उजड़ा परिवार
राजकुमार मांझी जैसे कई परिवार इस हादसे से टूट गए हैं। अपने परिवार के सदस्यों को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। कोई कह रहा है कि उसके आंखों के सामने देवरानी मर गई तो कोई कह रहा है कि उसकी मां। फिलहाल रेलवे घटना की जांच कर रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this