14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यनिसंतान चाचा-चाची ने लिया था गोद, दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में...

निसंतान चाचा-चाची ने लिया था गोद, दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में गई जान

Published on

दिल्ली,

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे में जान गंवाने वालों में कई बिहार के हैं. इसी भगदड़ में वैशाली जिले के 12 साल के लड़के की भी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के पातेपुर का नीरज बीती रात अपने चाचा-चाची के साथ दिल्ली से घर यानि कि बिहार आने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था. वहीं, स्टेशन पर भीड़ और भगदड़ में दम घुटने से उसकी भी मौत हो गई. पातेपुर डभैच के संजीत पासवान और कमलेश के तीन बच्चो में से सबसे छोटे बेटे नीरज को निसंतान चाचा-चाची ने गोद लिया था और अपने साथ दिल्ली लेकर आए थे.

दिल्ली के स्कूल में नीरज का हुआ था दाखिला
नीरज का दाखिला दिल्ली के स्कूल में हो गया था. वह पढ़ाई में भी अच्छा था. लेकिन नियति को तो मानो कुछ और ही मंजूर था और महज 3 महीने बाद ही दिल्ली से अपने घर लौटने के दौरान इस हादसे में नीरज की मौत हो गई.हादसे और स्टेशन पर मची भगदड़ में भीड़ के बीच फंसे चाचा चाची भी घायल हुए हैं. नीरज की मौत की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसरा है. हादसे को लेकर मृतक नीरज के पिता संजीत पासवान ने रेलवे प्रशासन को जिम्मेदार बताया है और बदइंतजामी को हादसे की वजह बताया है.

हादसे की होगी उच्चस्तरीय जांच
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. हादसा कैसे हुआ इसको लेकर उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त फ्लेटफॉर्म 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली संपर्क क्रांति खड़ी थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी और कई यात्री फिसल कर गिर गए. जिससे यह दुखद हादसा हुआ. इस हादसे की उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this