13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ संगम में टक्कर के बाद दो नावें पलटीं, 5 लोगों को...

महाकुंभ संगम में टक्कर के बाद दो नावें पलटीं, 5 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हादसा हुआ है। दो नावों के पलटने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संगम स्नान के दौरान आपस में नावों की टक्कर हो गई। नावों में कई लोग सवार थे, जो डूबने लगे, लेकिन समय रहते एनडीआरएफ के जवानों ने इनका रेस्क्यू कर लिया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एनडीआरएफ के अनुसार घटना के समय श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी से टकरा गई। इस दौरान कई लोग नदी में डूबने लगे। शोर-शराबा सुनकर मौके पर गश्त लगा रहे एनडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सूत्रों के मुताबिक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

सुरक्षित निकाले गए श्रद्धालु बुरी तरह घबराए हुए थे। NDRF की मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया है। 16 फरवरी को महाकुंभ के आयोजन को 35 दिन बीत चुके हैं। रविवार को लगभग 83 लाख भक्तों ने डुबकी लगाई है। वहीं, अब तक लगभग 52 करोड़ से अधिक भक्त डुबकी लगा चुके हैं। बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यह महाकुंभ अब तक भीड़ के मामले में सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ ही इस महाकुंभ का समापन होगा।

पहले भी हो चुका हादसा
बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को भी एक नाव पलट गई थी, जिसके बाद 9 लोग डूबने लगे थे। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीमों ने समय रहते 7 लोगों को बचा लिया था, लेकिन मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के ठेकेदार सुरेश कुमार अग्रवाल और उनकी रिश्तेदार ललिता का सुराग नहीं लगा था। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चार लोगों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। बहाव तेज होने की वजह से नाव के पलटने की बात सामने आई थी।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this