13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यजैसे मैं मंत्री हूं, अब मुख्यमंत्री बन जाऊं तो... किरोड़ी लाल मीणा...

जैसे मैं मंत्री हूं, अब मुख्यमंत्री बन जाऊं तो… किरोड़ी लाल मीणा के बयान से राजस्थान में मची हलचल

Published on

जयपुर

राजस्थान की सियासत में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीजेपी के नोटिस के बाद किरोड़ी लाल मीणा आक्रामक रुख को छोड़कर रक्षात्मक रूप में आ गए है। इस बीच किरोड़ी लाल मीणा का धार्मिक सिद्धांत को लेकर एक भाषण का वीडियो सामने आया है, जो सियासत की चर्चा का विषय बना हुआ है। जैन समाज के समारोह में उन्होंने कहा कि ‘चाहत ही आदमी को परेशान करती है।’ उन्होंने कहा कि ‘आदमी की चाहत बढ़ती जाती है, जैसे मैं एमएलए बन गया, एमपी बन गया, तो अब मंत्री बन जाऊं, फिर चाहत होती है कि मंत्री से अब मुख्यमंत्री बन जाऊं, तो यही आदमी की परेशानी का कारण बनता है।’ धार्मिक सिद्धांत को लेकर किरोड़ी की इस बात को लेकर अब सियायी गलियारों में कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा क्या कोई संदेश दे रहे?
दरअसल, यह वीडियो जैन समाज के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें जैन संत की मौजूदगी में मंत्री किरोड़ी लाल ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने आज की नैतिकता हनन को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति में दिन-ब-दिन बढ़ने वाली चाहत ही, उसकी परेशानी का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि ‘जैसे मैं सोचू कि एमएलए एमपी बन गया, तो अब मंत्री बन जाऊं, मंत्री बन गया तो अब मुख्यमंत्री बन जाऊं। यह चाहत ही व्यक्ति को परेशान करती है।’

इस दौरान किरोड़ी लाल ने अपने कई राजनीतिक किस्सों को भी साझा किया। इधर, किरोड़ी लाल के समारोह में कही बात के अब कई राजनीतिक मायने निकाल जा रहे हैं। किरोड़ी के इस संदेश को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बात के पीछे बाबा ने क्या बड़ा सियासी संकेत छिपा है?

बीजेपी के नोटिस के बाद बैक फुट पर किरोड़ी लाल
बता दें कि मंत्री किरोड़ी लाल ने बीते दिनों अपनी सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए। इसको लेकर सियासत में जमकर बवाल मचा। कांग्रेस ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। इसको लेकर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने किरोड़ी लाल को कारण बताओं नोटिस जारी किया। इसमें कहा कि आपने बीजेपी सरकार के प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है।

इस नोटिस के बाद किरोड़ी लाल बैक फुट पर जाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस नोटिस का जवाब देते हुए मीडिया में अपनी इस गलती को स्वीकार किया। इधर, किरोड़ी के जवाब के बाद बीजेपी उससे कितना संतुष्ट है या नहीं? इसको लेकर सियासी नजरे पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...