10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यपंजाब : आप नेता की पत्नी की लूटपाट के दौरान हत्या, गहने-कार...

पंजाब : आप नेता की पत्नी की लूटपाट के दौरान हत्या, गहने-कार ले भागे लुटेरे, डिनर कर लौट रहा था दंपति

Published on

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी, जिन्हें लिप्सी मित्तल के नाम से भी जाना जाता था, पर शनिवार देर रात लुधियाना के देहलों इलाके में लुटेरों के एक ग्रुप ने धारदार हथियारों से हमला किया।

व्यवसायी अनोख मित्तल का चल रहा इलाज
पुलिस ने बताया कि महिला के चेहरे और गर्दन पर चाकू के गंभीर घाव लगने से उसकी मौत हो गई। लुटेरे दंपति की कार और महिला के पहने हुए आभूषण लेकर भाग गए। व्यवसायी अनोख मित्तल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। देहलों थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने कहा कि करीब पांच हथियारबंद लुटेरों ने सिधवान नहर पुल के पास दंपति की गाड़ी को रोका और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

तीन महीने पहले आप में हुए थे शामिल
इंस्पेक्टर ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मित्तल करीब तीन महीने पहले आप में शामिल हुए थे और विधायक अशोक पाराशर पप्पी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था।पुलिस ने बताया कि आप नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान डकैतों ने उनकी कार रुकवाई और धारदार हथियारों से मित्तल दंपति पर हमला किया।

अनोख मित्तल एक स्थानीय व्यापारी हैं
पुलिस के अनुसार लिप्सी मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनोख मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लिप्सी मित्तल के रिश्तेदारों ने रविवार शाम अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। अनोख मित्तल एक स्थानीय व्यापारी हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this