14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहार के सीवान में भी दिल्ली जितनी तीव्रता वाला भूकंप, दहशत में...

बिहार के सीवान में भी दिल्ली जितनी तीव्रता वाला भूकंप, दहशत में आ गए लोग

Published on

पटना,

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब बिहार के सीवान में भी उतनी ही तीव्रता (4.0) का भूकंप महसूस किया गया है. भूकंप के कारण सीवान के लोग दहशत में आ गए. लोग अपने-अपने घरों से निकलकर खुले इलाकों में भागे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी.

भूकंप के झटके महसूस करने वाले सीवान के लोगों ने बताया कि उन्हें लगा कि जैसे धरती बहुत जोर-जोर से हिल रही है. लोगों ने एक अपने परिवार के लोगों को अलर्ट करना शुरू किया और बच्चों को गोद या कंधों पर उठाकर बाहर की तरफ भागे. कई लोग तो आफ्टर शॉक की दहशत में लंबे समय तक घर के बाहर ही नजर आए.

बता दें कि आज ही दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कई सेकंड तक राजधानी की धरती डोलती रही. लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के भूकंप की तीव्रता भी 4.0 ही मापी गई थी. इसका केंद्र दिल्ली के पास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था.

दिल्ली के भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, ‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील करते हैं. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.’

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...