10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यबिहार के जमुई में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, DCC नीतीश कुमार घायल;...

बिहार के जमुई में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, DCC नीतीश कुमार घायल; कई शहरों में इंटरनेट बंद

Published on

जमुई

बिहार के जमुई के झाझा में रविवार रात बवाल हो गया। बलियाडीह गांव में दो गुट आपस में भिड़ गए। ईंट-पत्थर चले। जमुई के उप मुख्य पार्षद और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। कई और लोग भी जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान यह झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, अब सबकुछ कंट्रोल में है। खबर है कि कुछ शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।

रविवार देर रात की घटना
पुलिस के अनुसार, रविवार ( 16 फरवरी ) की रात जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद और जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। उन्हें पहले जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर पटना रेफर कर दिया गया। इसके अलावा महिला नेता खुशबू पांडेय समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान बवाल
पुलिस के अनुसार, बलियाडीह गांव में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। हमलावरों ने नीतीश कुमार की कार पर भी हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। खुशबू पांडेय ने बताया कि हमले के दौरान वे लगभग 20-25 मिनट तक गाड़ी में छिपी रहीं।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जमुई के पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे बलियाडीह गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने कई घरों में तलाशी ली। कई घरों में ताले लटके देखकर पता चला कि दूसरे पक्ष के लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुशबू पांडेय पर हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है कि कौन-कौन घायल हुआ है।

कई शहरों में इंटरनेट बंद
पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदेह के आधार पर भी दो लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। खबर है कि कई शहरों का इंटरेनट भी बंद कर दिया गया है। जमुई टाउन और झाझा में नेट बंद होने की खबर है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...