7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यगुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर के पास ब्लास्ट,...

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर के पास ब्लास्ट, SSP बोले- लो इंटेंसिटी का था धमाका

Published on

गुरदासपुर ,

पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक इलाके में सोमवार रात एक कम तीव्रता का धमाका हुआ. यह धमाका रायमल गांव में रात 8 बजे हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.बताया जा रहा है कि धमाका एक पुलिसकर्मी के निवास के पास हुआ, जो फिलहाल अमृतसर में तैनात है. हालांकि, वह दो दिन पहले अपने चाचा से मिलने इस घर पर आया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना उसी के आने के बाद हुई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की
एसएसपी सुहैल कासिम ने बताया कि यह एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट था. हालांकि, धमाके के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पंजाब में हाल ही में कई लो इंटेंसिटी ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this