10.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यअयोध्या: राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गिरा ड्रोन,...

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गिरा ड्रोन, साजिश की आशंका, शुरू हुई जांच

Published on

अयोध्या:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर परिसर में ड्रोन गिराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए इस ड्रोन को मारा गया है। यह ड्रोन 3 नंबर गेट के पास उड़ रहा था। जानकारी मिल रही है कि राम मंदिर परिसर में उड़ रहे ड्रोन को मार गिराने के मामले में 1 व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। सोमवार शाम राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक एक ड्रोन गिरी थी। इस मामले के बाद एंटी ड्रोन सिस्टम का ट्रायल तेज किया गया है।

ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया। यह घटना तब घटी, जब महाकुंभ के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने तुरंत ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। राम मंदिर परिसर में ड्रोन गिरने की घटना की प्रारंभिक जांच में साजिश की आशंका जताई जा रही है। जांच में पाया गया है कि भीड़ में भगदड़ मचाने के मकसद से यह हरकत की गई हो सकती है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन के जरिए इस हरकत के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है।

भीड़ से व्यवस्था चरमराई
सोमवार सुबह से ही अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पुलिस और प्रशासन पर जबरदस्त दबाव पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हजारों वाहनों को शहर से 25 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

राम मंदिर, जन्मभूमि पथ और हनुमान गढ़ी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं। कई स्थानों पर भीड़ के बेकाबू होने से कुछ श्रद्धालुओं ने बैरिकेड्स तक तोड़ दिए।

सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे को सुधारने और सड़कों को चौड़ा करने के प्रयासों के बावजूद, संकरी गलियों में तीर्थयात्रियों की अत्यधिक संख्या के चलते हालात और बिगड़ गए। पूरे शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही कठिन हो गई है, जिससे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

पुलिस की कड़ी निगरानी
पुलिस का कहना है कि ड्रोन गिराने की घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, राम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एंटी ड्रोन सिस्टम का ट्रायल शुरू
अयोध्या राम मंदिर परिसर में ड्रोन गिरने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राम मंदिर में एंटी-ड्रोन सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। राम मंदिर की सुरक्षा को और पुख्ता करने पर जोर दिया गया है। मंदिर परिसर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को सफलतापूर्वक उतारा गया। भीड़ के कारण सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी कर रही हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...