5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यलालू यादव को भारत रत्न देने की मांग क्यों कर रही RJD?...

लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग क्यों कर रही RJD? असली वजह जान हैरान हो जाएंगे नीतीश कुमार

Published on

पटना

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग गरमाता मुद्दा बन रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर यह मांग शुरू की, जिस पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस मुद्दे पर राजद और NDA के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। लालू यादव खुद कांशीराम और राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, वही उन्हें भारत रत्न देंगे। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क का मानना है कि यह मांग लालू को नीतीश के सामने खड़ा करने की रणनीति है।

बिहार की राजनीति में नया सियासी तूफान
बिहार की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा हो गया है। 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ही बिसात बिछने लगी है। इसमें एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग। राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर इस मांग को हवा दी है। इस पर सत्ताधारी NDA ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दिलचस्प बात यह है कि लालू यादव खुद कांशीराम और राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं को भारत रत्न देने की मांग पहले ही कर चुके हैं। तेजस्वी यादव ने भी चुटकी ली है कि जो लोग आज लालू यादव को गाली दे रहे हैं, वही उन्हें भारत रत्न देंगे।

भारत रत्न पर सियासत क्यों?
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद से ही बिहार में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। यह चर्चा शुरू हुई कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किस नेता का नाम भारत रत्न के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही लालू यादव का नाम इस दौड़ में सबसे आगे आ गया। राजद और NDA, दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और पोस्टर वार भी शुरू हो गया है।

राजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर लालू यादव को ‘सामाजिक न्याय का मसीहा’ बताते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। इन पोस्टरों में लालू यादव के राजनीतिक करियर और सामाजिक योगदान को दर्शाया गया है। राजद की इस मांग ने विधानसभा चुनाव से पहले एक ऐसा मुद्दा खड़ा कर दिया है, जिसका असर लालू यादव के समर्थकों पर पड़ सकता है।

लालू यादव जंगल राज के पुरोधा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद की इस मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू यादव जंगल राज के पुरोधा हैं। भ्रष्टाचार के मसीहा हैं। उनके कारण बिहार के लोग अन्य राज्यों में शर्मिंदगी का बोझ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए भारत रत्न की मांग करने वालों को शर्म आनी चाहिए। विजय सिन्हा के इस बयान पर राजद नेताओं ने पलटवार किया है।

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि लालू यादव को किसी से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। लालू यादव भारत रत्न हैं। जब-जब लालू यादव इन लोगों के सपने में आते हैं, तब इन लोगों को दुख होता है। और विजय सिन्हा तो सावरकर के वंशज हैं। यह लोग जो अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करने का काम किया करते थे, जो आजादी के खिलाफ थे, उनके लिए जीवन भर भारत रत्न मांगने का काम करते रहे हैं।

कौन हैं असल हकदार?
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर लालू यादव ने कहा था कि दलित नेता कांशीराम और राम मनोहर लोहिया के लिए भी भारत रत्न की मांग उठनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांशीराम और राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं ने दलितों, पिछड़ों के साथ ही वंचितों को आवाज दी। ये दोनों नेता भारत रत्न के असल हकदार हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि एक समय आया कि कर्पूरी ठाकुर और समाजवाद को गाली देने वालों ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया। आज जो लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, उन्हें भी इन लोगों को भारत रत्न देना होगा।

क्या कह रहे सियासी पंडित
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क का कहना है कि दरअसल लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग सिर्फ लालू यादव को नीतीश कुमार के बरक्स खड़ा करने की मुहिम है। सक्रिय राजनीति से अलग हुए लालू यादव को अब उनके चहेते सम्मान दिलाना चाहते हैं। स्थिति यह है कि पिछले कुछ दशक से भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ने भारत रत्न का सम्मान बचा कर रखा है। कांग्रेस की सरकार में यह सम्मान नहीं बचा। नेहरू परिवार के लगभग लोग भारत रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। भाजपा नीत शासन काल में लालू यादव को भारत रत्न मिलना कांग्रेस सत्ता की नियत की तरफ आना होगा। अभी तक नमो नीत सरकार में जो भी भारत रत्न मिले हैं उस पर उंगली नहीं उठ सकती। कर्पूरी ठाकुर भी इसके उदाहरण हैं। अब एक आर्थिक अपराध में शामिल, सजायाफ्ता और कई मामलों में संलिप्त लालू यादव को भारत रत्न की मांग सही तो नहीं है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...