6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्ययूपी: इस सरकारी स्कूल का नाम फिर से हुआ 'शहीद वीर अब्दुल...

यूपी: इस सरकारी स्कूल का नाम फिर से हुआ ‘शहीद वीर अब्दुल हमीद’, अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल

Published on

गाजीपुर ,

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में गाजीपुर जिले में 1965 के युद्ध के नायक अब्दुल हमीद का नाम उनके स्कूल से हटाए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की. इस कृत्य को “बेहद निंदनीय” बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “कुछ लोगों” के लिए अब बस “भारत” का नाम बदलकर “भाजपा” करना ही बाकी रह गया है.

अब्दुल हमीद के परिवार ने उस स्कूल की बाहरी दीवार और गेट से उनका नाम हटाए जाने का विरोध किया, जिसमें वे कभी पढ़ते थे. स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह घटना स्कूल की रंगाई-पुताई के दौरान हुई, बाद में उसे यथावत कर दिया गया. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पब्लिक की नाराजगी को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने बाहरी दीवार यानी प्रवेश द्वार पर अब्दुल हमीद का नाम फिर से लिखा.

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक समाचार लेख की क्लिप साझा की और इस मुद्दे पर भाजपा नीत सरकार की तीखी आलोचना की. अखिलेश ने कहा, “यह बेहद निंदनीय और अशोभनीय है कि देश के लिए जान देने वालों से ज्यादा महत्व किसी और को दिया जा रहा है. अब कुछ लोगों के लिए बस इतना ही बचा है कि वे देश का नाम ‘भारत’ से बदलकर ‘भाजपा’ कर दें.” उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने न तो आजादी दिलाने में कोई भूमिका निभाई और न ही आजादी बचाने में, वे शहीदों का महत्व क्या जान सकते हैं.”

वहीं, अधिकारियों के अनुसार- हाल ही में रंग-रोगन के बाद जिले के धामूपुर गांव के स्कूल का नाम बदलकर ‘पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल’ कर दिया गया था. परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के पोते जमील अहमद ने कहा कि पांच दिन पहले स्कूल की रंगाई-पुताई की गई थी और प्रवेश द्वार पर ‘शहीद हमीद विद्यालय’ की जगह ‘पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल’ लिख दिया गया था. विवाद के बाद मंगलवार को मुख्य प्रवेश द्वार पर इसे ‘शहीद वीर अब्दुल हमीद पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल, धामूपुर, जखनियां, गाजीपुर जिले’ के रूप में बहाल कर दिया गया.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this