12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्य'घोटाले में शामिल लोगों को नहीं दिया जाता भारत रत्न', तेजस्वी की...

‘घोटाले में शामिल लोगों को नहीं दिया जाता भारत रत्न’, तेजस्वी की मांग पर जदयू का पलटवार

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. जदयू ने कहा कि लालू प्रसाद को भारत रत्न देने की वकालत करना हास्यास्पद है, क्योंकि यह सम्मान घोटालों में शामिल लोगों को नहीं दिया जाता.

‘घोटालों में शामिल लोगों को नहीं दिया जाता भारत रत्न’
दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के लिए भारत रत्न की मांग करते हुए कहा था कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को आवाज दी. इस पर जवाब देते हुए जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘तेजस्वी यादव का अपने पिता के लिए भारत रत्न मांगना हास्यास्पद है. वे अपने परिवार से आगे सोच ही नहीं सकते. उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे घोटालों में शामिल लोगों को नहीं दिया जाता.’गौरतलब है कि लालू प्रसाद को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है. इसके अलावा, रेलवे मंत्री रहते हुए उनके खिलाफ ‘लैंड फॉर होटल’ और ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले के मामले भी दर्ज हैं.

तेजस्वी यादव ने की थी मांग
तेजस्वी यादव ने यह बयान सोमवार को प्रसिद्ध समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था. उन्होंने कहा था कि जिस तरह कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया था और बाद में उन्हें भारत रत्न दिया गया, उसी तरह एक दिन लालू प्रसाद को भी यह सम्मान मिलेगा. तेजस्वी ने कहा, ‘आज जो लोग लालू जी की आलोचना कर रहे हैं, वही लोग भविष्य में उनके लिए भारत रत्न की मांग करेंगे, क्योंकि उन्होंने वंचित वर्गों को आवाज दी और उनके हक की लड़ाई लड़ी.’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...