12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्ययूपी : पत्नी से गैंगरेप केस में गवाह था पति, आरोपियों ने...

यूपी : पत्नी से गैंगरेप केस में गवाह था पति, आरोपियों ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया

Published on

मैनपुरी ,

यूपी के मैनपुरी में पत्नी के अपहरण और गैंगरेप के मामले में गवाह व्यक्ति को जिंदा जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की. जिसके बाद मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कराया है. फिलहाल, पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

पूरा मामला मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र का है, जहां बीते दिनों खेत किनारे एक अधजला शव मिला था. पुलिस ने शव की पहचान के लिए मशक्कत की तो पता चला कि ये शव 40 वर्षीय साजिद का है. परिजनों ने कपड़े से साजिद की बॉडी को पहचाना. उनका आरोप है कि साजिद की पत्नी का अपहरण कर चार महीने तक बंधक बना कर गैंगरेप किया गया था. इस केस में साजिद गवाह था. आरोपी उसे कोर्ट में गवाही ना देने के लिए धमका रहे थे. नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी.

मृतक के परिजनों के मुताबिक, गैंगरेप के आरोपी भोला प्रधान और उसके बेटों ने साजिद पर समझौते के लिए दबाव बनाया था और धमकी दी थी कि गवाही देने पर जान से हाथ बैठोगे. कई बार मारपीट भी की थी. आखिर में उसे टयूबेल पर ले जाकर डीजल डालकर जिंदा जला दिया. जलाने के लिए सूखी घास और इधर-उधर पड़ी लकड़ियों का भी इस्तेमाल किया था.

मामले में मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बिछुआ क्षेत्र में एक व्यक्ति का अधजली अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर छानबीन की गई. प्रारंभिक जानकारी में व्यक्ति की पहचान साजिद के रूप में हुई है. वह गाजियाबाद में काम करता था. फिलहाल, परिजनों से बात की जा रही है. जांच-पड़ताल जारी है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...