12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यपहले दिखा सांपों का झुंड, फिर खुदाई में मिला शिवलिंग... दर्शन-पूजन के...

पहले दिखा सांपों का झुंड, फिर खुदाई में मिला शिवलिंग… दर्शन-पूजन के लिए उमड़े लोग

Published on

हापुड़ ,

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आसपास के इलाकों से लोग पहुंचने लगे. देखते ही देखते मौके पर लोगों का तांता लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई. ग्रामीणों का कहना है कि महाशिवरात्रि से पहले शिवलिंग का मिलना शुभ संकेत है.

दरअसल, पूरा मामला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है, जहां गांव रसूलपुर के जंगलों में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है. इससे पहले इस जगह पर सांपों का एक झुंड देखा गया था, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गईं. इसी बीच सर्प वाली जगह की खुदाई की गई तो वहां से करीब एक फीट का शिवलिंग मिला.

गांव में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह से फैल गई. घर-घर से लोग शिवलिंग की पूजा करने के लिए उमड़ पड़े. दूसरे इलाकों से भी श्रद्धालु आकर शिवलिंग की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक करने लगे.

मामले में बाबूगढ़ के रसूलपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपनी दिनचर्या पर निकले थे. तभी उन्होंने गांव में एक जगह जमीन पर सांपों का झुंड देखा. इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी तो काफी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने वहां से सांपों को हटाने के बाद जमीन के अंदर खुदाई करनी शुरू कर दी.

राजेंद्र सिंह ने बताया की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला. शिवलिंग मिलने के बाद से पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में लोग आने शुरू हो गए. सूचना पुलिस को दी गई तो एक टीम जांच-पड़ताल के लिए आई. फिलहाल, घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि एक खेत की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला है, उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई, जांच की जा रही है. शांति-व्यवस्था कायम है. लोग आ-जा रहे हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...