12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यउर्दू का विरोध उर्दू में ही, विद्वानों की सभा में मूर्खों के...

उर्दू का विरोध उर्दू में ही, विद्वानों की सभा में मूर्खों के लिए मौन ही आभूषण… अखिलेश का हमला किस पर है?

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में योगी सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये के यूपी सरकार के बजट को लेकर कहा, इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले साल योगी आदित्यनाथ सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी। इसके बाद नई सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हटेगी तो उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवर भी हटेंगे। साथ ही, यूपी विधानसभा में गरमाए उर्दू के मुद्दे पर भी करारा तंज कसा।

गरमाया है उर्दू का मुद्दा
दरअसल, यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने उर्दू को लेकर करार तंज कसा था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से सदन की भाषा में अंग्रेजी को उर्दू किए जाने के मामले को जोरदार तरीके से उठाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला करते हुए दोहरा चरित्र अपने की बात कही। समाजवादी पार्टी के नेता अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के गरीब बच्चों का जब मामला आता है तो उन्हें उर्दू पढ़ने के लिए मजबूर करते हैं। वह प्रदेश के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं। अब अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उर्दू पर दिए गए बयान को लेकर करार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि उर्दू का विरोध विधानसभा में उर्दू में ही किया गया।

अखिलेश का हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि विद्वानों की सभा में मूर्ख के लिए मौन ही आभूषण होता है। कुछ लोग उर्दू का विरोध उर्दू में ही किए। उन्होंने कहा कि यह तो विधानसभा थी। वहां बहुत जागरूक लोग थे। कुछ लोग उर्दू का विरोध उर्दू में ही कर रहे थे। अखिलेश यादव के इस हमले पर अब राजनीति गरमाने लगी है।

बजट पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने बजट पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसे बड़ा ढोल करार देते हुए कहा कि इसमें आवाज तो बहुत है, मगर अंदर से खाली है। यह यूपी का बजट नहीं बड़ा ढोल है जो खोखला है। इस बजट का झोला खाली है। जनता को लग रहा है कि बजट आया ही नहीं है। लोग पूछ रहे हैं कि प्रवचन तो आ गया, बजट कब आएगा?

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...