12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यकांग्रेस की जहां सरकार वहां क्या... राहुल गांधी के 'साथ वाले दावे'...

कांग्रेस की जहां सरकार वहां क्या… राहुल गांधी के ‘साथ वाले दावे’ पर क्यों गुस्सा हो गईं मायावती

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बयान पर गर्माहट बढ़ गई है। राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर मायावती साथ आतीं तो परिणाम कुछ और होता। भारतीय जनता पार्टी को यूपी में जीत नहीं मिलती। राहुल गांधी ने मायावती की राजनीति पर सवाल भी खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मायावती ठीक से क्यों चुनाव नहीं लड़ रहीं, पता नहीं। इस पर अब बसपा प्रमुख का बड़ा पलटवार सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती वाले राज्यों को लेकर निशाना साधा।

मायावती ने क्या कहा?
मायावती ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी जिन राज्यों में मजबूत है या जहां उनकी सरकारें हैं, वहां स्थिति क्या है? उन्होंने कहा कि ऐसे राज्यों में बीएसपी और उनके अनुयाइयों के साथ द्वेष और जातिवादी रवैया अपनाया जाता है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां बीएसपी से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें करना, यह उस पार्टी का दोहरा चरित्र नहीं तो और क्या है?

मायावती ने किया सवाल
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी की रणनीति को सामने लाते हुए गंभीर सवाल किया। उन्होंने कहा कि तमाम स्थितियों के बाद भी बीएसपी ने यूपी और अन्य राज्यों में जब भी कांग्रेस जैसी जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा है, तब हमारा बेस वोट उन्हें ट्रांस्फर हुआ है। लेकिन, ये पार्टियां अपना बेस वोट बीएसपी को ट्रांसफर नहीं करा पाती हैं। ऐसे में बीएसपी को हमेशा घाटे में ही रहना पड़ा है।

कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना
मायावती ने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा जैसी पार्टियों का चाल, चरित्र, चेहरा हमेशा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, उनकी अनुयायी बीएसपी और उसके नेतृत्व का विरोधी रहा है। साथ ही, हमारे दलित-बहुजन अनुयायियों और आरक्षण आदि का घोर विरोधी रहा है। इससे देश संविधान का समतामूलक और कल्याणकारी उद्देश्य पाने में काफी पीछे है, जो चिंताजनक है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...