10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं सारिका सिंह, जानिए पार्टी ने...

राजस्थान महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं सारिका सिंह, जानिए पार्टी ने क्यों किया इन पर भरोसा

Published on

जयपुर

राजस्थान महिला कांग्रेस की कमान अब नए हाथों में आ गई है। कांग्रेस हाईकमान ने सारिका सिंह को राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार 20 फरवरी को चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में महिला मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह को बनाया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं सारिका सिंह और कांग्रेस ने क्यों किया इन पर भरोसा…

संगठन में कई वर्षों से सक्रिय हैं सारिका सिंह
महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष सारिका सिंह मूलरूप से चूरू जिले की रहने वाली हैं। उनकी ससुराल कुचामन सिटी में हैं। शादी के बाद वे कुचामन सिटी में रहती हैं। कुचामन सिटी में संचालित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल उन्हीं की हैं और उनके पति डॉ. भगत सिंह वेटरनरी डॉक्टर हैं। सारिका सिंह कांग्रेस में कई वर्षों से सक्रिय हैं। वर्तमान में पीसीसी सचिव भी हैं। वे पंजाब विधानसभा चुनाव में वहां कांग्रेस की प्रभारी रहीं और सीताराम लांबा के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार भी किया।

संगठन में ईमानदारी से काम का मिला इनाम
सारिका सिंह संगठन में धरातल पर काम करने वाली नेता के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। ना वे पार्षद रही, ना जिला परिषद सदस्य और ना ही विधायक। वे हमेशा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय रहती हैं। राजस्थान में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वे हमेशा सक्रिय रही। संगठन में ईमानदारी से काम करने का बड़ा इनाम अब पार्टी हाईकमान ने दिया है।

बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस में गुटबाजी के कई मामले सामने आए, लेकिन सारिका सिंह हमेशा गुटबाजी से दूर रहीं। पार्टी के स्टैंड पर खड़े रहने और ईमानदारी से काम करने की वजह से ही कांग्रेस आलाकमान ने सारिका सिंह पर भरोसा किया और उन्हें महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...