4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का पेपर लीक, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर...

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का पेपर लीक, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही बंटीं फोटोकॉपी

Published on

जालान,

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक का मामला सामने आया है. 21 फरवरी को प्रथम भाषाओं के पेपर के साथ एसएससी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन कुछ ही देर बाद पेपर लीक हो गया. महाराष्ट्र के जालना जिले में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के मराठी विषय का पेपर लीक हो गया है. इस घटना से राज्य में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

जालना जिले के बदनापुर स्थित एक परीक्षा केंद्र में मराठी विषय की परीक्षा चल रही थी, तभी पेपर लीक होने की खबर आई. जानकारी के अनुसार, प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही लीक हो गया और कुछ ही समय में यह बदनापुर के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों तक पहुंच गया. इसके बाद इन केंद्रों पर प्रश्नपत्र के उत्तरों की जेरॉक्स कॉपी निकालकर छात्रों तक पहुंचाई गई. इस पूरे घटनाक्रम से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

नकल मुक्त अभियान पर सवाल
महाराष्ट्र सरकार और शिक्षा विभाग ने इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे. परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही थी और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई उपाय किए गए थे. बावजूद इसके, मराठी विषय का प्रश्नपत्र लीक हो जाना प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है.

छात्रों और अभिभावकों में असमंजस
पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद 10वीं कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. छात्र जहां अपनी परीक्षा को लेकर परेशान हैं, वहीं अभिभावकों को चिंता है कि इस घटना का प्रभाव उनके बच्चों के परिणामों पर पड़ेगा या नहीं. शिक्षा विभाग की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच के आदेश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई?
पेपर लीक की इस घटना के बाद अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हुई हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर यह प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा में कोई चूक हुई या फिर इसके पीछे कोई संगठित रैकेट काम कर रहा था? शिक्षा विभाग जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकता है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना है.

बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च तक और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक हो रही हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...