5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यबंद कमरे में मिली झारखंड के रहने वाले एक्साइज अधिकारी, उनकी मां...

बंद कमरे में मिली झारखंड के रहने वाले एक्साइज अधिकारी, उनकी मां और बहन की लाश, कोच्चि पुलिस को आत्महत्या का शक

Published on

तिरुवनंतपुरम:

कोच्चि के एचामुकक्कू इलाके में सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट के बड़े अधिकारी, उनकी मां और बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से छुट्टी पर थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद पूरे परिवार की मौत का पता चला। त्रिक्काकारा पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। इस केस में फिलहाल अननैचुरल डेथ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।

क्या है मामला?
त्रिक्काकारा पुलिस के अनुसार, सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट के अडिशनल कमिश्नर (सेंट्रल जीएसटी) मनीष विजय अपने सरकारी आवास में मां शकुंतला अग्रवाल और बहन शालिनी विजय के साथ रहते थे। उनकी उम्र 40 साल थी और वह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले। फिलहाल उनकी पोस्टिंग कोच्चि में थी। पिछले कुछ दिनों से वह छुट्टी पर थे। छुट्टी खत्म होने के बाद भी जब वह ड्यूटी पर नहीं लौटे तो सहकर्मी हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। उनके फ्लैट से बदबू आ रही थी। सहकर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधिकारी और उनकी बहन को फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया, जबकि उनकी मां दूसरे कमरे में बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज
त्रिक्काकारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि तीनों की मौत कम से कम चार दिन पहले हुई होगी। इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस को आत्महत्या का शक है। आशंका जताई जा रही है कि एक्साइज अधिकारी ने मां की हत्या के बाद खुदकुशी की। उन्होंने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उनकी मां की मौत कैसे हुई? पुलिस उनके अन्य रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने में जुटी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...