4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबिहार में गजब की शादी! BPSC टीचर को पहले पीटा फिर छात्रा...

बिहार में गजब की शादी! BPSC टीचर को पहले पीटा फिर छात्रा से बियाह, भागलपुर पुलिस के सामने बड़ा खुलासा

Published on

भागलपुर

बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कहलगांव के सिंया गांव में एक बीपीएससी शिक्षक की जबरन शादी करा दी गई। बुधवार रात को ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई की और एक छात्रा से मंदिर में शादी करवा दी। शिक्षक पर छात्रा से संबंध होने का आरोप था। छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही है। शिक्षक बिहपुर के रहने वाले हैं और सिंया गांव में किराए पर रहते थे। वे छात्रा को ट्यूशन पढ़ाते थे।

मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं गोपाल
जानकारी के अनुसार, बिहपुर निवासी गोपाल कुमार चौधरी गम्हरपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। वे सिंया गांव में किराए के मकान में रहते थे। वह उसी गांव की एक छात्रा को उसके घर पर ट्यूशन पढ़ाते थे। छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही है। बुधवार शाम को जब शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने गए, तो ग्रामीणों और छात्रा के परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया।

ग्रामीणों और छात्रा के परिवार वालों ने शिक्षक पर छात्रा के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षक की जमकर पिटाई की और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद गांव के एक मंदिर में छात्रा की मांग में सिंदूर भरवाकर जबरन शादी करा दी। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस सिंया गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली।

6 महीने से पढ़ा रहे थे ट्यूशन
पुलिस ने छात्रा और शिक्षक से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि वह छह-सात महीने से शिक्षक से ट्यूशन पढ़ रही थी और वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शिक्षक ने भी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने की बात स्वीकार की। शिक्षक ने कहा कि छात्रा के चाचा ने उन्हें पढ़ाने के लिए कहा था और वह परिवार के लोगों के सामने ही ट्यूशन पढ़ाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की।

अंतरजातीय हुई है शादी
पुलिस दोनों को थाने ले गई। छात्रा के परिवार वाले भी थाने पहुंचे। पता चला कि दोनों की अंतरजातीय शादी हुई है। थाने में छात्रा ने लिखित में दिया कि दोनों कई माह से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों ने शादी कर ली है। इस पर शिक्षक के साथ दो ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष दुबे देव गुरु ने बताया कि शिक्षक और छात्रा से लिखित बयान लेने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...