4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यUP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में MA के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्‍टल...

UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में MA के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्‍टल में लटका म‍िला शव

Published on

अलीगढ़ ,

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में पढ़ने वाले 25 वर्षीय छात्र मोहम्मद शाकिर ने शुक्रवार को अपने हॉस्टल के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

मृतक की पहचान शाकिर के तौर पर हुई है, जो एएमयू में एमए थियोलॉजी (धर्मशास्त्र) के प्रथम वर्ष के छात्र था. उसे मुमताज हॉस्टल में अपने कमरे के बाहर एक लोहे की रॉड से लटका पाया गया. एएमयू के प्रोक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि शाकिर को रात 10 बजे तक अपने कमरे में देखा गया था और उन्होंने रोज की तरह रात का खाना भी खाया था. उनके रूममेट्स के मुताबिक, वह सामान्य लग रहा था.

हॉस्टल के कमरे में लटका मिला छात्र का शव
घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस और शाकिर के परिवार को सूचित कर दिया है, जो लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. इस घटना पर छात्र नेता कुंवर अहमद ने बताया कि मुमताज हॉस्टल से सुबह-सुबह दुखद खबर मिली. मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े 9 बजे के आसपास यह सूचना मिली कि मुमताज हॉस्टल में एक लड़के ने सुसाइड किया है. यह एक बेहद ही दुखद खरब है. इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए. सीओ अभय पांडे ने बताया कि आज प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि एएमयू में एक लड़का शाकिर पुत्र जाहिद निवासी लखीमपुर खीरी के द्वारा सुसाइड किया गया है. मृत्यु की वास्तविक जानने के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...