6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्ययूपी की जेलों में हजारों कैदी कर रहे महाकुंभ संगम स्नान, हर-हर...

यूपी की जेलों में हजारों कैदी कर रहे महाकुंभ संगम स्नान, हर-हर महादेव के लग रहे जयकारे, योगी सरकार की पहल

Published on

सुल्तानपुर/बुलंदशहर

प्रयागराज महाकुंभ मेला में देश और दुनिया भर से आकर श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जेल में बंद कैदी भी इसे अझूते नहीं है। जेल में बंद कैदी भी अब महाकुंभ का आनंद ले रहे है। यूपी के सुल्तानपुर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, कौशांबी, बस्ती समेत कई जिलों की जेलों में संगम स्नान का नजारा देखने को मिला।

बुलंदशहर जिला कारागार के अधिकारियों के स्तर से विशेष तैयारियां करते हुए त्रिवेणी संगम का पावन जल कारागार में लाया जा रहा है। श्रृद्धा भाव से विधि विधान के साथ त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल को कलश में भरकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही उस जल से कैदियों को स्नान कराया जा रहा है। त्रिवेणी संगम से लाए हुए पवित्र जल को कारागार के अधिकारियों द्वारा अहाते में स्थापित ताजे पानी से भरे कुंडों में मिलाकर बंदियों को स्नान कराया गया।

हजारों की संख्या में कैदियों का पवित्र स्नान
बंदियों ने भी पूर्ण उत्साह एवं श्रृद्धा के साथ संगम के पवित्र जल से स्नान कर अपने जीवन को धन्य किया और हर-हर गंगे एवं महादेव की जय जयकार करते हुए इस धार्मिक यात्रा में सम्मिलित हुए। उत्तर प्रदेश के इटावा, जौनपुर, लखनऊ के आदर्श नगर जिला कारागार, सोनभद्र, मुरादाबाद रामपुर और कौशांबी जिले सहित अलग-अलग और कई जिलों में प्रयागराज से त्रिवेणी संगम का जल लाया गया है। जिला कारागारों में हजारों की तादाद में अलग-अलग जेल में बंद कैदियों को पूजा पाठ कर पवित्र संगम के जल से स्नान कराया गया है।

बस्ती ने 680 कैदियों का स्नान
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 144 साल बाद आए पवित्र महासंगम स्नान से किसी को वंचित नहीं रखना चाहती है। इस क्रम में योगी सरकार के आदेश पर जेल में बंद बंदियों को भी गंगाजल से स्नान कराया जा रहा है। बस्ती जेल में बंद 680 बंदियों को महाकुंभ के पवित्र संगम जल से स्नान कराया गया।

सुल्तानपुर जेल में अमृत स्नान
सुल्तानपुर जिला कारागार में शुक्रवार को एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। महाकुंभ के पवित्र संगम जल से 1057 बंदियों ने अमृत स्नान किया। कारागार अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने इस आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की। प्रयागराज से लाए गए पवित्र संगम जल को एक बड़े कलश में सुरक्षित रखा गया। इसके लिए एक विशेष कुंड का निर्माण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद पवित्र जल को कुंड में प्रवाहित किया गया।

महिला कैदियों में भी उत्साह
जेल के सभी बैरकों में सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला बैरक में भी कैदियों में उत्साह देखा गया। स्नान के बाद सभी बंदियों ने देश, समाज और परिवार की कुशलता की प्रार्थना की। यह कार्यक्रम प्रदेश की सभी जेलों में आयोजित किया जा रहा है। बंदियों ने जेल से रिहा होने के बाद एक अच्छे नागरिक बनने की शपथ भी ली। उन्होंने समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...