7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान विधानसभा में 'इंदिरा गांधी' पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने सामने, डोटासरा सहित...

राजस्थान विधानसभा में ‘इंदिरा गांधी’ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने सामने, डोटासरा सहित 6 विधायक निलंबित

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री अविनाश गहलोत के ‘इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी’ कहे जाने वाले बयान पर जमकर हल्ला हुआ। बवाल इतना बढ़ा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत विधायक विधानसभा सचिव की टेबल तक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस घटना के विरोध में सत्ता पक्ष ने डोटासरा समेत विधायकों के निलंबन करने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डोटासरा समेत 6 विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया है। इधर, पूरे घटनाक्रम को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

सत्ता पक्ष के प्रस्ताव पर डोटासरा समेत 6 विधायक निलंबित
मंत्री अविनाश गहलोत की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में इंदिरा गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर ‘आपकी दादी‘ कहकर टिप्पणी की। इस पर कांग्रेस ने सदन में जमकर बवाल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री अविनाश गहलोत का विरोध जताया। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत विधायक विधानसभा सचिव की टेबल तक पहुंच गए और जमकर विरोध जताने लगे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों की मार्शल से भी बहस हो गई। इस घटना पर सत्ता पक्ष ने गहरी आपत्ति जताते हुए डोटासरा समेत कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गेसावत और संजय कुमार को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने इन सभी विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया है। इधर, निलंबन के बाद डोटासरा और टीकाराम जूली कांग्रेसी विधायकों के साथ विधानसभा में धरना देकर बैठ गए।

डोटासरा पर जमकर बरसे कानून मंत्री जोगाराम
कांग्रेस विधायकों के बवाल के बाद विधानसभा को स्थगित कर दी गई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मीडिया में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने डोटासरा को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्होंने न केवल स्पीकर देवनानी के डायस तक पहुंच कर उन्हें धमकाने का प्रयास किया, बल्कि उनके साथ छीना झपटी करने की भी कोशिश की है। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष घटना की कड़ी निंदा करता है। इसके बाद सत्ता पक्ष ने डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन का विधानसभा में प्रस्ताव रखा।

बीजेपी सरकार सदन नहीं चलना चाहती है: अशोक गहलोत
इधर, इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘ऐसा लगता है कि राजस्थान की भाजपा सरकार विधानसभा चलाना ही नहीं चाहती है, इसलिए कभी उनके मंत्री दिवंगत प्रधानमंत्री पर तो कभी इनके विधायक दिवंगत मुख्यमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं। आज मंत्री अविनाश गहलोत ने देश के लिए शहादत देने वाली श्रीमती इन्दिरा गांधी पर स्तरहीन टिप्पणी की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कुछ दिन पहले विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर पर किरोड़ी लाल मीणा एवं हरीश शर्मा का एनकाउंटर करने के प्रयास का आरोप लगाया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह नहीं भूलना चाहिए कि माथुर एक स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। यह सब भाजपा की स्तरहीन सोच का नतीजा है ,जो राज्य के विकास पर चर्चा नहीं करना चाहती।

इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी कहने पर हुआ बवाल
बता दें कि विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश ने इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी। मंत्री गहलोत ने कहा था कि ‘कांग्रेस ज्यादातर योजनाओं का नाम अपनी ‘दादी‘ के नाम पर रख देती थी। मंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि क्या आप पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दादी कहकर संबोधित कर रहे हैं? इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर बवाल किया। इस कांग्रेसी विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...