7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'रायबरेली की मोहब्बत और मिठास का कोई मुकाबला नहीं', राहुल गांधी ने...

‘रायबरेली की मोहब्बत और मिठास का कोई मुकाबला नहीं’, राहुल गांधी ने लोगों के साथ समोसा खाया और सेल्फी ली

Published on

रायबरेली

कांग्रेस नेता एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। शुक्रवार को राहुल गांधी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए। किसी वीवीआईपी की तरह न मिलकर रायबरेली की जनता से कांग्रेस नेता राहुल गांधी आम आदमी की तरह मिले। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनके साथ चटनी के साथ समोसे का आनंद लिया। लोगों से उनका दर्द जाना। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राहुल गांधी घर के लोगों की तरह मिले। जब राहुल गांधी लोगों के बीच गए तो कोई प्रोटोकाल नहीं रहा। लोगों से कहा कि सरकार से सवाल करें और पूछें कि रोजगार कहां है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया और लिखा… रायबरेली की मोहब्बत और मिठास का कोई मुकाबला नहीं!

राहुल गांधी ने लोगों के साथ सेल्फी ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रेल कोच कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने उन्हें गुलाब का फूल दिया। उन्होंने उसके चश्मे की तारीफ भी की। राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री पहुंचे तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कई लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली। इसके पहले उन्होंने गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे एक व्यक्ति से कहा कि राजनीति करनी है तो सामना करना पड़ेगा, डरना नहीं है। घबराना और डरना नहीं।

अलग-अलग मुद्दे लेकर राहुल गांधी के पास पहुंचे लोग
उन्होंने अलग-अलग संगठनों के लोगों से भी मुलाकात की। कोई अनुसूचित जाति से संबंधित था तो कोई पिछड़ा वर्ग से, तो कोई शिक्षा से संबंधित मामला लेकर आए थे। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। एक बुजुर्ग ने स्कूल में कमरे की मांग की, जिस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया। किसी ने अपनी बच्ची की शादी के लिए तो किसी ने और काम के लिए राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी को रुकवाया और लोगों की समस्याएं सुनी।

हम युवाओं के लिए लड़ रहे हैं- कांग्रेस नेता
वहीं, लालगंज में आयोजित ‘युवा संवाद’ में राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह सरासर अन्याय है। हम लगातार युवाओं के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। आज हिंदुस्तान का युवा बेरोजगार है।

भाजपा बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करती- राहुल गांधी
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू करके छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। अगर युवाओं को रोजगार देना है तो छोटे व्यापारियों की मदद करनी होगी, जीएसटी को बदलना होगा, बैंकों के दरवाजे हिंदुस्तान के उद्यमियों के लिए खोलने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के सामने दो मुद्दे हैं, बेरोजगारी और महंगाई, जिसकी बात भाजपा नहीं करती है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। इसे हटाइए, युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा, जैसे कर्नाटक में मिल रहा है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...