7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यJPSC टॉपर शालिनी, IRS भाई और मां ने लिया खौफनाक स्टेप, डेड...

JPSC टॉपर शालिनी, IRS भाई और मां ने लिया खौफनाक स्टेप, डेड बॉडी के पास खून में सने बिखरे फूल पर सस्पेंस

Published on

रांची

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पहले बैच की टॉपर शालिनी विजय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शालिनी का शव केरल के कोच्चि में आईआरएस भाई के र्क्वाटर में संदिग्ध हाल में मिला। शालिनी के साथ ही उसके भाई मनीष विजय अग्रवाल और उनकी मां शकुंतला विजय का भी शव बरामद किया गया।

सीबीआई की ओर से शालिनी को हुआ था नोटिस
शालिनी बीते चार सालों से अवकाश पर थीं। वह रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर लंबे समय तक रही थीं। पूरा परिवार रांची के रेडियम रोड स्थित अपार्टमेंट में किराये पर रहता था। जेपीएससी पहली और दूसरी परीक्षा की सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई ने जेपीएससी प्रथम में सफल अभ्यर्थियों में से करीब 55 को नोटिस किया है। उनमें शालिनी विजय भी शामिल थीं। सीबीआई की विशेष अदालत ने शालिनी को 15 फरवरी को पेश होने के लिए समय भेजा था। पुलिस को संदेह है कि इस मामले में सार्वजनिक अपमान के डर से परिवार ने आत्महत्या की है।

शकुंतला के शव पर थी फूलों की माला
शकुंतला के शव पर फूल-माला रखी हुई थी। बगल में परिवारिक सदस्यों की तस्वीरें भी रखी हुई थी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले हुई। इसके बाद मनीष और शालिनी की मौत हुई। पड़ोसियों स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा परिवार काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था। ऐसे में पारिवारिक या धार्मिक कारणों से भी घटना को अंजाम दिए जाने का संदेह है।

शालिनी की आखिरी पोस्टिंग गढ़वा में हुई थी
शालिनी विजय लंबे समय तक रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी रहीं। उनकी आखिरी बार पोस्टिंग गढ़वा में जिला समाज कल्याण विभाग में हुई। लेकिन 2021 में छुट्टी लेकर वो केरल चली गईं। कार्मिक विभाग के अनुसार इसके बाद से शालिनी का विभाग से कोई संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि जनवरी 2025 में शालिनी ने अपनी छुट्टी को एक बार फिर से बढ़ाने के लिए कार्मिक विभाग में आवेदन दिया। लेकिन कार्मिक विभाग की ओर से छुट्टी बढ़ाने और पहले ली गई छुट्टी के कारणों के बारे में उनसे पूरी जानकारी मांगी थी।

2008 में शालिनी की हुई थी शादी, मां ने कराया मुंडन
शालिनी की शादी 2008 में हुई थी। पति संबलपुर में लेक्चरर थे। शालिनी की शादी के पहले मां की ओर से मन्नत मांगी गई थी कि बेटी की शादी होने के बाद वो अपने सिर के बाल को दान में दे देंगी। पड़ोसियों के अनुसार बेटी की शादी के बाद शालिनी की मां शकुंतला विजय ने मुंडन भी कराया था। लेकिन शालिनी की शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2019 में शालिनी अपने पति से अलग हो गईं

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...