10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यUP : मां की तस्वीर निहारता बेटा, आंखों में आंसू लिए बेबस...

UP : मां की तस्वीर निहारता बेटा, आंखों में आंसू लिए बेबस पति… आज भी ताजा हैं हाथरस भगदड़ के जख्म!

Published on

औरैया,

समय बीतने के साथ भी कुछ घाव ऐसे होते हैं, जो कभी भरते नहीं. औरैया के अजीतमल ब्लॉक के बिसलपुर गांव में आज भी एक घर में मातम पसरा हुआ है. घर के एक कोने में बेटे अरुण कुमार की आंखें अपनी मां की तस्वीर पर टिकी हैं, मानो वह उम्मीद कर रहे हों कि मां एक बार फिर उन्हें पुकारेंगी. वहीं, दूसरी ओर मनीराम अपनी पत्नी की यादों में खोए हुए हैं.

दरअसल, 2 जुलाई 2024 को हाथरस में नारायण साकार हरि के प्रवचन कार्यक्रम में जो भगदड़ मची, उसने कई लोगों की जिंदगी छीन ली. इसी भगदड़ में बिसलपुर की सुशीला देवी की भी दर्दनाक मौत हो गई थी. सुशीला देवी पिछले दस साल से इस संस्था से जुड़ी थीं. एक साधारण गृहणी होते हुए उनका झुकाव अध्यात्म की ओर था. वे कार्यक्रम में शामिल होने हाथरस गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौट पाईं.

भगदड़ के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की. अब इस मामले में बाबा को क्लीन चिट दे दी गई है. सुशीला देवी के परिवार के लोगों से बात करने टीम उनके घर पहुंची तो पति मनीराम की आंखें नम थीं. उन्होंने गहरी सांस लेते हुए कहा कि अब कुछ बचा नहीं… हम किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे, हमारा इंसान तो चला ही गया. यह कहते हुए उनकी आवाज लड़खड़ा गई और आंखों से आंसू छलक पड़े.

सुशीला देवी का बेटा अरुण कुमार अपनी मां की तस्वीर को अपलक निहारता रहा. उसके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था. उसने रुंधे गले से कहा कि हम अनाथ हो गए, मां की कमी बहुत खलती है. इस दुनिया में अब कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा. हमारा इंसान चला गया, हम किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे, जो होना था वह हो गया.

परिवार अब भी उस काली रात को नहीं भूल पाया जब सुशीला देवी की मौत की खबर आई थी. पूरे गांव में मातम पसर गया था. सुशीला देवी को जानने वाले सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. सरकार और प्रशासन भले ही आगे बढ़ चुका हो, लेकिन उन परिवारों का दर्द अभी भी वैसा ही है, जिनके अपनों ने इस भगदड़ में अपनी जान गंवा दी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...