14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यतेलंगाना में श्रीशैलम बांध की सुरंग का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों के...

तेलंगाना में श्रीशैलम बांध की सुरंग का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में शनिवार को एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी ने और जानकारी के लिए एक आकलन दल को अंदर भेजा है। श्रीशैलम बांध के पीछे सुरंग के एक हिस्से में यह हादसा हुआ। कुछ मजदूर रिसाव की मरम्मत के लिए अंदर गए थे। तीन मजदूर तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन कम से कम छह अन्य के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू हो गया है। यह सुरंग नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) के निर्माणाधीन हिस्से पर अमराबाद में स्थित है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि श्रीशैलम बांध के पीछे SLBC सुरंग के एक हिस्से में डोमलपेंटा के पास शनिवार को ढहने की घटना हुई। 14वें किलोमीटर के बिंदु पर बाईं ओर की सुरंग की छत तीन मीटर तक ढह गई। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी साइट पर अपने काम कर रहे थे। बयान में यह भी कहा गया कि सुरंग को सिर्फ चार दिन पहले ही फिर से खोला गया था।

सीएम ने दिए आदेश
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने कोई सही आंकड़ा नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सुरंग के ढहने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलने के बादअधिकारियों को सतर्क कर दिया। उन्होंने जिला कलेक्टर, SP, अग्निशमन विभाग, हाइड्रा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी सुरंग हादसे के कारणों के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों को फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नज़र रखे हुए है और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इस दुर्घटना की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...