15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबिहार में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रही कार ट्रक में घुसी,...

बिहार में भीषण हादसा, महाकुंभ से लौट रही कार ट्रक में घुसी, 5 मिनट में 6 लोगों की मौत

Published on

भोजपुर:

बिहार के भोजपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज पेट्रोल पंप के समीप सुबह यह हादसा हुआ. कार अनियंत्रित होकर ट्रक के अंदर घुस गयी. भोजपुर में दर्दनाक हादसा : बताया जाता है कि मोहनियां-आरा मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर हुई, जिसमें सभी लोगों की जान चली गई. जिस कारण से घटना हुई है, वह पटना नंबर की है. मृतक भी पटना निवासी ही बताए जा रहे हैं. मरने वालों में 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

6 लोगों की मौत: मरने वालों की पहचान पटना जक्कनपुर सुदामा कॉलोनी निवासी स्व. विशुनदेव प्रसाद के पुत्र संजय कुमार(62), पत्नी करुणा देवी(58), बेटा लाल बाबू सिंह(25), बेटी प्रिया कुमार (20) और पटना के कुम्हरार निवासी आनंद सिंह की बेटी आशा किरण(28) और चंद्रभूषण प्रसाद की बेटी जूही रानी(25) के रूप में हुई है.

कुंभ से लौटने के दौरान हादसा: घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन कुसुम सिन्हा पटना से भोजपुर पहुंची. रोते-बिखते हुए बताया कि “मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं. ये लोग महाकुंभ नहाने के लिए गए थे. वहीं से लौट रहे थे कि इसी दौरान हादसा हो गया.”

क्या कहती है पुलिस: इधर, जगदीशपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्यता कार की रफ्तार तेज थी. इस कारण हादसा हुआ. आरा मोहनिया में ट्रक खड़ा था तभी पीछे से कार ट्रक में घुस गई. कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.

“घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची. कार पूरी तरह ट्रक के अंदर घुस गयी थी. सभी 6 लोगों की मौत हो गयी थी. इसमें दो पुरुष और 4 महिला शामिल हैं. सभी पटना के रहने वाले बताए जाते हैं. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.” -आफताब खान, एसआई, जगदीशपुर थाना

5 मिनट में सभी की मौत: घटना अहले सुबह 3 बज कर 17 मिनट पर हुई है. पास में मौजूद पेट्रोल पंप के चश्मदीद स्टाफ ने बताया कि “हादसा इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर डर गए और दौड़ कर गाड़ी के पास पहुंचे. महज 5 मिनट लगा होगा पहुचने में तब तक कोई जिंदा नहीं बचा.”

कैसे हुआ हादसा? : स्थानीय लोगों ने बताया, हादसे को देखकर ऐसा लग रहा था कि कार के ड्राइवर को नींद आ गई हो, जिस कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. कार ने काफी जोर से टक्कर मारते हुए ट्रक में जा घुसी. कार का एक पहिया 20 फीटर दूर पड़ा मिला. कार के कई पार्टस इधर-उधर बिखड़े पड़े थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...