16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यUP Police पर लगा बड़ा दाग! कानपुर थाने के मालखाने से 41.30...

UP Police पर लगा बड़ा दाग! कानपुर थाने के मालखाने से 41.30 लाख की चोरी, दारोगा पर मुकदमा दर्ज

Published on

कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में गोविंद नगर थाने के मालखाने से 41.30 लाख की नकदी-जेवरात गायब हो गए। इसकी भनक जब अधिकारीयों को लगी तो विभाग में हड़कंप मच गया। मालखाना इंचार्ज पर का नाम सामने आया है। कुछ महीने पहले ही मालखाना इंचार्ज का लखनऊ ट्रांसफर हो गया था। उन्हें चौक थाने का दारोगा बनाया गया है। हालांकि हैरानी की बात है कि नए मालखाना इंचार्ज को चार्ज सौंपने को तैयार नहीं थे।

पुलिस विभाग के अलाधिकारीयों ने जब सख्ती दिखाई तब जाकर पूर्व इंचार्ज ने नए मालखाना इंचार्ज को चार्ज सौंपा। नए मालखाना इंचार्ज ने जब सामान का मिलान किया तो 41.30 लाख की नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान गायब मिले। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह मालखाना पूर्व दीवान इंचार्ज दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

कई बार नोटिस जारी की गई
थाना प्रभारी आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर 2020 से 17 अक्टूबर 2022 तक गोविंद नगर थाने में मालखाना मुहर्ररीर के पद पर दिनेश चंद्र तिवारी तैनात थे। दिनेश चंद्र तिवारी अब मौजूदा समय में कोतवाली चौक लखनऊ में तैनात हैं। ट्रांसफर होने के बाद वह मालखाने का चार्ज देने नहीं आ रहे थे। कई बार नोटिस जारी करने के बाद वह चार्ज देने नहीं आ रहे थे।

41.30 लाख का माल गायब मिला
नए मलखाना इंचार्ज ने एक-एक माल का मिलान करके और लिखा-पढ़ी के बाद ही चार्ज सौंपना होता है। यह कई दिन की प्रक्रिया होती है। दारोगा दिनेश चंद्र तिवारी मौजूदा इंचार्ज हेडकांस्टेबल अजय कुमार को मालगृह खोलकर मालखाना माल का अदान-प्रदान कर रहे थे। जब सभी सामानों की गिनती और मिलान हो गया तो उसमें 41.30 लाख की नकदी, जेवरात नहीं मिले।

डीसीपी साऊथ महेश कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाने के मालखाने से कैश, जेवरात और कीमती सामान गायब मिला हैं। तत्कालीन मालखाना इंचार्ज दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। तत्कालीन मालखाना इंचार्ज के खिलाफ विभागीय एक्शन लिया जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...