अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महज 8 साल की मासूम को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मासूम के पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर पर बुलाया,और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वापस भेज दिया। जब मासूम बच्ची डरी सहमी अपने घर पहुंची। मासूम बच्ची परिजन से ठीक से बात नहीं कर रही थी इस पर घरवालों ने उसे प्यार से पूछा। तब उसने रो-रोकर अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर सीधे थाने गए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
घटना को अंजाम देकर फरार
कोतवाली पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची 21 फरवरी को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अमित सिंह ने उसे चॉकलेट देने के बहाने घर में बुला लिया। आरोपी युवक ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इस दौरान अमित के घर पर कोई मौजूद नहीं था।
आरोपी युवक अपने पिता के साथ अकेला रहता है। पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक अमित सिंह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
मासूम ने मां को दी जानकारी
मासूम बच्ची ने घर पर पहुंच कर अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की बात रो-रो कर बताई। पीड़िता के परिजन मासूम बच्ची को तत्काल पुलिस के पास लेकर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत थाने पर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 8 वर्षीय मासूम बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
पत्नी से चल रहा विवाद
पुलिस जब आरोपी की तलाश में उसके गांव पहुंची तो गांव वालों ने पुलिस को बताया कि अमित की शादी हो चुकी है। पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर पिछले कई महीने से उसकी पत्नी भी बच्चों के साथ मायके में रह रही है। घर पर आरोपी और उसका बुजुर्ग पता रहता है। जब आरोपी अमित ने इस घटना को अंजाम दिया, तब पिता घर पर नहीं था।
आरोपी की तलाश जारी
इस घटना को लेकर सीओ छर्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीम में गठित कर दी गई है जो आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
