14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यगाजीपुर: कुंभ मेला जा रही स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, एक की...

गाजीपुर: कुंभ मेला जा रही स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसे की सूचना आ रही है। नोनहरा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो का भीषण हादसा हुआ। स्कॉर्पियो से कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। सुसुंडी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर एक राहगीर को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में राहगीर सुसुंडी गांव के निवासी संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बिहार के पटना से यात्रा पर आए कार में सवार 9 लोगों में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राधा देवी (50 वर्ष), मंजू वर्मा (40 वर्ष), सुचिता देवी (65 वर्ष), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा शामिल हैं। सभी घायलों का संबंध पटना के लंगर टोली और सिपाड़ा क्षेत्र से है।

स्थानीय पुलिस ने घायलों को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में भर्ती करवा दिया है। वहां उनका इलाज जारी है। मृतक संदीप कुमार का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया के बाद गाजीपुर मर्चरी भेज दिया है।इससे पहले गाजीपुर में शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हुई।यह सभी कुंभ से वापस आ रहे थे।

लगातार हो रहे हादसे
शनिवार को बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 36 में से 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चालक के झपकी आने के कारण हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिकअप पर बिहार के छपरा से 36 श्रद्धालु सवार होकर महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन होते हुए सभी जा रहे थे। बीती रात करीब 2 बजे महरूमपुर के पास पहुंचने पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...