11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यखौफनाक लव स्टोरी! सनकी प्रेमी ने हत्या के बाद सूटकेस में भरकर...

खौफनाक लव स्टोरी! सनकी प्रेमी ने हत्या के बाद सूटकेस में भरकर फेंका प्रेमिका का शव, जौनपुर पुलिस किया गिरफ्तार

Published on

जौनपुर:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनकी प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की। हत्या के बाद शव छुपाने के लिए उसने सूटकेस का सहारा लिया। प्रेमिका के शव को बड़े से सूटकेस में भरा और फिर शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र जेसीज के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। शुक्रवार की दोपहर शव मिला तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। आखिरकार 24 घंटे के भीतर ही शनिवार को पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार की दोपहर जेसीज और वाजिदपुर तिराहे के बीच कूड़े के ढेर में सूटकेस में भरा शव दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो एसपी डॉक्टर कौस्तुभ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी वहां पर बुलाया गया। टीम ने कूड़े के ढेर से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच एक युवती की तलाश में वाराणसी के रोहनिया का परिवार कोतवाली पहुंच गया। वहां शिनाख्त के लिए फोटो दिखाई गई तो परिवार वाले दहाड़े मारकर रोने लगे। साथ गई महिला जानकी देवी ने युवती की शिनाख्त अपनी बेटी अनन्या साहनी के रूप में की।

पड़ोसी विशाल से था प्रेम-प्रसंग
वाराणसी के रोहनिया थानांतर्गत मुड़ादेव टिकरी निवासी अनन्या साहनी जौनपुर नगर के एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी। वो किराए के कमरे में ही कोतवली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव के पास रहती थी। अनन्या का अपने पड़ोसी विशाल साहनी से कई साल पुराना प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि अनन्या शादीशुदा थी और इसी प्रेम प्रसंग के चलते उसका तलाक हो गया। विशाल भी केरल में कहीं काम करता था। बीते 24 फरवरी की रात वो अनन्या से मिलने जौनपुर आया था। 25 फरवरी की सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बल्टे से मार कर उतारा मौत के घाट
सुबह अनन्या और विशाल में तू तू मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही विशाल ने भारी भरकम बल्टे से अनन्या के सिर पर प्रहार कर दिया। बल्टे की मार लगते ही अन्य वहीं धराशायी हो गई। अनन्या के गिरते ही विशाल घबरा गया। उसने कमरे में ही रखे एक बड़े से सूटकेस में अनन्या का हाथ पैर बांधकर भर लिया।

हत्या के बाद अनन्या का शव विशाल ने सूटकेस में भर तो लिया लेकिन इतने बड़े सूटकेस को ठिकाने लगाना उसके लिए समस्या बन गई। कुछ न सूझा तो विशाल ने एक ई रिक्शा पर सूटकेस को लादा और ले जाकर जेसीज चौराहे के पास कूड़े के ढेर में नीचे फेंक दिया।

25 फरवरी से बंद हुआ फोन तो परेशान हुए परिजन
विशाल ने अनन्या की हत्या सुबह करीब 10 बजे उसके कमरे पर ही कर दी थी। इसके पहले करीब 9 बजे अनन्या ने मोबाइल फोन पर अपने परिवार से बात की थी। इसके बाद अनन्या का फोन बंद हो गया। लगातार फोन बंद मिलने के बाद अनन्या का परिवार घबरा गया। 28 फरवरी को ही अनहोनी की आशंका लिए अनन्या का परिवार कोतवाली पहुंच गया। वहां जब अनन्या के बारे में बताया तो पुलिस ने दोपहर में मिले शव की शिनाख्त करवाई। शव अनन्या का ही निकला।

हत्या के बाद विशाल वाराणसी चला गया। वहां उसने मुंडन कराया और गंगा स्नान किया। 1 मार्च को ही उसे केरल निकल जाना था, लेकिन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ही विशाल ने पूरी वारदात से पर्दा हटाया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...