9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeभोपालMP: डिजिटल अरेस्ट के शिकार युवक ने ब्लेड से काटा गला... गंभीर...

MP: डिजिटल अरेस्ट के शिकार युवक ने ब्लेड से काटा गला… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में डिजिटल ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सारणी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी दीपक सूरे के 22 वर्षीय बेटे राजा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. ब्लेड से अपना गला काटने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि राजा को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डीएसपी बताया. उसने राजा को धमकाते हुए कहा कि उसके पास उसका आपत्तिजनक वीडियो है और अगर उसने 20,000 रुपये नहीं दिए, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. इस धमकी से युवक इतना घबरा गया कि उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ युवक
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा को लगातार वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि वह तनाव में आ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलर साइबर ठगों का गिरोह हो सकता है, जो भोले-भाले लोगों को धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. उपनिरीक्षक सुनील गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है. राजस्थान पुलिस से समन्वय कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाए.

पुलिस का बयान
बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया, सारणी थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक को फोन कॉल कर पैसों की मांग की गई थी. ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया है. फिलहाल, युवक का भोपाल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने ब्लैकमेलर की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...