13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यBSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, भाई आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद...

BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, भाई आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया

Published on

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के बाद अब भाई आनंद कुमार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें नेशनल कोऑर्टिनेटर पद से हटा दिया गया है। मायावती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उनके भाई आनंद कुमार ने एक पद पर काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने लिखा कि आनंद कुमार बसपा के उपाध्यक्ष हैं, साथ ही उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर भी बना दिया था। अब आनंद कुमार के आग्रह पर उन्हें उपाध्यक्ष रखते हुए उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया है।

भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ की थी कार्रवाई
बता दें कि मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ कार्रवाई की थी। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मायावती ने आकाश को सभी पदों से मुक्त कर दिया था। अब उन्होंने आकाश के पिता आनंद कुमार से नेशनल कॉर्डिनेटर का पद ले लिया है।

कौन हैं आनंद कुमार?
आनंद कुमार मायावती के भाई और आकाश आनंद के पिता हैं। उन्हें मायावती का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। आकाश आनंद से उलट आनंद कुमार ज्यादातर पर्दे के पीछे से ही पार्टी में अपनी भूमिका अदा करते रहे हैं। आंनद कुमार रैलियों आदि से दूर रहे हैं। उन्हें मायावती के साथ रैलियों में भी नहीं देखा जाता है। राजनीति में सक्रिय होने के बाद आकाश आनंद न सिर्फ कई राज्यों के प्रभारी बनाए बल्कि पार्टी के स्टार प्रचारक भी रहे हैं।

रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल निभाएंगे जिम्‍मेदारी
मायावती ने पोस्ट में लिखा कि ‘इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद और रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।’

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...