13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यरमजान के महीने में वो रोजा रख रहे हैं? बिहार में टीका-टोपी...

रमजान के महीने में वो रोजा रख रहे हैं? बिहार में टीका-टोपी पर विवाद के बीच बीजेपी ने तेजस्वी यादव से पूछा सवाल

Published on

पटना,

बिहार में चुनाव से पहले टीका और टोपी पर राजनीति गरमा गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने टीका का हवाला देकर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरने की कोशिश की तो अब सत्ता पक्ष से जवाबी हमले तेज हो गए हैं. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार वसुदेव कुटुंबकम की धरती है. यहां टीका भी लगते हैं और टोपी भी पहनते हैं.

दरअसल, मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाषण दिया. उन्होंने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान का हवाला दिया और कहा, अटल जी की जयंती पर आपने कहा था कि बिहार में बीजेपी का सीएम बनाएंगे. तेजस्वी यादव ने वीडियो का जिक्र किया और सिन्हा को कहा कि आप टीका लगाते हैं और सदन में झूठ बोलते हैं. इस पर सिन्हा ने कहा, टीके से नफरत क्यों है इतना. अगर टीका से इतनी नफरत है तो टोपी पहन लीजिए.बीजेपी विधायक लखींद्र पासवान ने कहा, तेजस्वी जाकर नमाज पढ़ें. तेजस्वी को टीका चंदन से इतना परहेज है तो अपने भाई तेज प्रताप को रोकें.

बीजेपी विधायक राम सूरत राय ने कहा, मुसलमानों का वोट लेने के लिए तेजस्वी यादव ऐसा बयान देते हैं.बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, तेजस्वी यादव को सनातनियों से इतनी एलर्जी क्यों है? तेजस्वी यादव जिस तरह की बात कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि क्या पवित्र रमजान के महीने में वो रोजा रख रहे हैं?

जेडीयू ने क्या कहा…
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, बिहार वसुदेव कुटुंबकम की धरती है. यहां टीका भी लगते हैं और टोपी भी पहनते हैं. यहां मंदिरों की घेराबंदी भी होती है और कब्रिस्तानों की भी. तेजस्वी यादव को कानून की टोपी का एहसास होना चाहिए. भागलपुर दंगा कांग्रेस के माथे पर लगा काला कलंक है. लालू यादव ने अपने शासनकाल में दंगाइयों को संरक्षण दिया. लेकिन नीतीश कुमार के शासनकाल में भागलपुर के दंगा पीड़ितों को पुनर्वास दिया गया.

आरजेडी ने क्या कहा…
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, बीजेपी के लोग केवल सनातन की बात करते हैं लेकिन समाज को बांटने में लगे रहते हैं. तेजस्वी यादव ने सदन में बिल्कुल सही सवाल उठाया था.

तेजस्वी ने क्या कहा था?
तेजस्वी ने कहा, विजय सिन्हा और सीएम नीतीश कुमार के बीच कैसे नोंक झोंक होती थी, हमने देखा है. विजय सिन्हा पीछे रहने वाले नहीं हैं. मजबूती दिखाइए. विजय सिन्हा ने कहा था कि अटल जी का सपना तब पूरा होगा जब बीजेपी की सरकार बनेगी. आप टीका लगाते हैं, सनातनी हैं और झूठ बोलते हैं.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...