13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यविधानसभा में उठा गंगा के प्रदूषित जल का मुद्दा, नीतीश सरकार बोली-...

विधानसभा में उठा गंगा के प्रदूषित जल का मुद्दा, नीतीश सरकार बोली- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना रहे

Published on

पटना,

बिहार में विधानसभा सत्र चल रहा है. इस दौरान राज्य में गंगा जल के प्रदूषित होने का मामला उठाया गया. आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने सदन के अंदर प्रश्नोत्तरकाल में सरकार से सवाल किया. वे गंगा जल लेकर विधानसभा में पहुंचे थे.

आरजेडी विधायक का कहना था कि गंगा के जल में टोटल कोलीफॉर्म जीवाणु तय मानक से ज्यादा है. विधायक के सवाल पर सरकार की तरफ से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है. गंगा के जल को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार प्रोजेक्ट चला रही है.

बताते चलें कि बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई. सदन में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही हुई. विधानसभा में दोपहर 2 बजे से राज्य सरकार के बजट पर चर्चा शुरू होगी. विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे से शुरू हुई.

इससे पहले मंगलवार को नीतीश सरकार के कामकाज को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी. संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग ले रहे तेजस्वी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया था. यादव ने कहा था, सरकार खटारा, सिस्टम खटारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, आदमी घूम रहा है मारा-मारा. तेजस्वी ने बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेताओं पर निशाना साधा और पुराने बयान याद दिलाए.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...