13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान में सरकारी राशन लेने की अजीब शर्त... कंबल या तौलिया साथ...

राजस्थान में सरकारी राशन लेने की अजीब शर्त… कंबल या तौलिया साथ लाओ, वरना नहीं होगी आई स्कैनिंग

Published on

जोधपुर ,

राजस्थान के जोधपुर में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन लेने के लिए अब कंबल या तौलिया साथ लाना जरूरी हो गया है. यह अजीब शर्त इसलिए लागू की गई, क्योंकि बिना अंधेरे के आई स्कैन मशीन सही काम नहीं करती. राशन विक्रेताओं ने फरमान जारी किया है कि लाभार्थियों को खुद अंधेरे की व्यवस्था करनी होगी. नतीजतन, लोग घर से कंबल-तौलिया लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं और सिर ढककर आई स्कैन और थंब इंप्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर राशन ले रहे हैं.

धूप में दिक्कत, अंधेरे की शर्त
जोधपुर के कई वार्डों में राशन दुकानें खुले में चलती हैं, जहां धूप के कारण आई स्कैनर बार-बार Error दिखाता है. राशन विक्रेता बाहर काउंटर लगाकर बैठते हैं, जिससे यह समस्या बढ़ जाती है. एक विक्रेता ने बताया, “बिना अंधेरे के स्कैन सही नहीं होता. बार-बार एरर आने से समय बर्बाद होता है. इसलिए लोगों को कंबल लाने को कहा गया.” लोग सिर ढककर तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, ताकि राशन लेने में देरी न हो.

विभाग का बयान
जोधपुर के डीएसओ द्वितीय अश्वनी गुर्जर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि लोग कंबल ओढ़कर राशन ले रहे हैं, लेकिन आई स्कैनर अंधेरे में बेहतर काम करता है. शायद इसलिए लोग ऐसा करते हों.” उन्होंने माना कि यह तकनीकी जरूरत पूरी प्रदेश में लागू है, लेकिन धूप में चलने वाली दुकानों पर यह परेशानी ज्यादा है. देखें Video:-

अंधेरे का कोना बनाने की चुनौती
लोगों की इस परेशानी का हल दुकानों पर अंधेरा कोना बनाना हो सकता है, लेकिन राशन दुकानें इतनी बड़ी नहीं होतीं कि ऐसी व्यवस्था हो सके. एक लाभार्थी ने कहा, “सरकार का नियम है तो मानना पड़ता है, लेकिन यह अजीब लगता है.” विक्रेताओं का कहना है कि जब तक दुकानों में अंधेरे की व्यवस्था नहीं होगी, यह तरीका ही अपनाना पड़ेगा.

फर्जीवाड़ा रोकने की तकनीक
सरकार ने राशन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और आई स्कैन अनिवार्य किया है. इसके लिए नई POS मशीनें दी गई हैं. लेकिन धूप में स्कैनर की खराबी ने यह अनोखी स्थिति पैदा कर दी है. जोधपुर में लोग तकनीक के साथ तालमेल बिठाने के लिए कंबल-तौलिया ढो रहे हैं, जो इस व्यवस्था की व्यावहारिकता पर सवाल उठाता है.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...