13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकानपुर : शहर में घूम रहा जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, फुल...

कानपुर : शहर में घूम रहा जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, फुल भौकाल से कोचिंग के उद्घाटन में पहुंचा

Published on

कानपुर ,

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने पुलिस विभाग की किरकिरी करा दी. दरअसल, यहां एक हिस्ट्रीशीटर ने फुल भौकाल से कोचिंग इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया, जबकि पुलिस ने उसे जिला बदर किया हुआ है. उसकी शहर में एंट्री बैन है. सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो वायरल हुए तो महकमे में हड़कंप मच गया.

शुरू में मामले में संबंधित अधिकारी बोलने से बचते नजर आए कि जिला बदर अपराधी कैसे खुलेआम शहर में घूम रहा है. हालांकि, विवाद बढ़ने पर बाद में एडीसीपी महेश कुमार ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही.

आपको बता दें कि इस हिस्ट्रीशीटर का नाम अजय ठाकुर है. उसपर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. अजय पहले भी विवादों में रहा है. आरोप है कि उसे स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है जिसके दम पर वो इलाके में अपनी दबंगई दिखाता है. पूर्व में अजय ठाकुर जेल भी जा चुका है.

6 महीने के लिए जिला बदर होने के बावजूद बीते दिनों अजय ठाकुर ने चीफ गेस्ट बनकर नौबस्ता के एक कोचिंग इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया. इस कोचिंग इंस्टिट्यूट में पुलिस भर्ती की तैयारी कराई जाएगी. अजय पूरे लाव-लश्कर के साथ चीफ गेस्ट बनकर कोचिंग इंस्टिट्यूट पहुंचा था, जहां माला डालकर उसका स्वागत किया गया. फिर अजय ने फीता काटकर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया.

अजय ठाकुर के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें वह टशन दिखाता हुआ और काफिले के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होता हुआ दिख रहा है. फिलहाल, एडीसीपी महेश कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले की जांच कर विधि अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...